रवि शास्त्री ने अब किया खुलासा, टी20 विश्व कप में टीम इंडिया को इस खिलाड़ी की कमी खली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2022, 07:12 PM IST

Ravi Shastri on T Natarajan: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने अब खुलासा किया है कि टी20 विश्व कप अभियान के दौरान भारतीय टीम को इस खिलाड़ी की कमी खली थी।

google

पूर्व कोच रवि शास्त्री ने डेथ ओवरों के विशेषज्ञ के रूप में टी नटराजन की सराहना करते हुए कहा कि भारत को यूएई में टी20 विश्व कप के दौरान बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज की कमी खली। पिछले साल की शुरुआत में आस्ट्रेलिया में भारत की टेस्ट श्रृंखला में एतिहासिक जीत के दौरान नटराजन ने प्रभावित किया था लेकिन घुटने की चोट के कारण वह पिछले साल अधिकांश समय क्रिकेट से दूर रहे। उन्होंने सोमवार को आईपीएल-15 में सनराइजर्स हैदराबाद के दूसरे मैच के साथ वापसी की।

रवि शास्त्री ने अब किया खुलासा, टी20 विश्व कप में टीम इंडिया को इस खिलाड़ी की कमी खली

रवि शास्त्री ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के ‘टी20 टाइम:आउट’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘उसके लिए बेहद खुश हूं। हमें विश्व कप में उसकी कमी खली। अगर वह फिट होता तो उसका खेलना निश्चित था।’’ भारत 2021 में टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण से ही बाहर हो गया था। शास्त्री ने कहा, ‘‘वह इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दौरान चोटिल हो गया था और हमें उसकी कमी खली (विश्व कप में)। वह डेथ ओवरों का विशेषज्ञ गेंदबाज है, काफी कौशल के साथ यार्कर फेंकता है। उसके पास शानदार नियंत्रण है। जितना आप सोचते तो वह उससे थोड़ा अधिक तेज गति से गेंदबाजी करता है।’’

End of Feed