'बेबी एबी' ने IPL में पहली ही बॉल पर ले लिया विराट कोहली का विकेट, गुस्‍से में बल्‍लेबाज ने क्‍या किया? देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2022, 11:30 AM IST

Dewald Brevis dismissed Virat Kohli: बेबी एबी डिविलियर्स के नाम से लोकप्रिय मुंबई इंडियंस के डेवाल्‍ड ब्रेविस ने आरसीबी के प्रमुख बल्‍लेबाज विराट कोहली को पहली गेंद पर आउट कर दिया। इस विकेट का वीडियो वायरल हो रहा है।

google

मुंबई: मुंबई इंडियंस को भले ही आईपीएल 2022 में लगातार चौथी शिकस्‍त झेलनी पड़ी हो, लेकिन उसके नए खिलाड़ी डेवाल्‍ड ब्रेविस ने अपने पहले विकेट से सुर्खियां बटोरी हैं। बेबी एबी के नाम से लोकप्रिय डेवाल्‍ड ब्रेविस ने टूर्नामेंट की अपनी पहली ही गेंद पर रन मशीन विराट कोहली का विकेट लिया। कोहली इस वजह से अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। कोहली 48 रन पर खेल रहे थे और तब आरसीबी जीत से महज 8 रन दूर थी।

'बेबी एबी' ने IPL में पहली ही बॉल पर ले लिया विराट कोहली का विकेट, गुस्‍से में बल्‍लेबाज ने क्‍या किया? देखें वीडियो

डेवाल्‍ड ब्रेविस गेंदबाजी करने आए और पहली ही गेंद पर विराट कोहली को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट कर दिया। गेंद जैसे ही पैड पर लगी तो मुंबई इंडियंस के खिलाड़‍ियों ने जोरदार अपील की और अंपायर वीरेंद्र शर्मा को ऊंगली उठाने में कोई तकलीफ नहीं हुई। आरसीबी के पूर्व कप्‍तान ने रिव्‍यु लिया। हालांकि, अल्‍ट्राएज में पुष्टि हुई कि गेंद और बल्‍ले के बीच कोई संपर्क नहीं था और गेंद एकदम सही लाइन में गिरी थी।

End of Feed