IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्‍यास, इस टीम के कोच बने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2022, 01:39 PM IST

Chris Morris retires from cricket: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी और दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्‍यास की घोषणा कर दी है। मॉरिस अब इस टीम की कोचिंग की जिम्‍मेदारी संभालेंगे।

google

जोहानसबर्ग: आईपीएल 2022 नीलामी से एक महीने पहले दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्‍यास की घोषणा कर दी है। क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे जब राजस्‍थान रॉयल्‍स ने आईपीएल 2021 के लिए उन्‍हें 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। क्रिस मॉरिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्‍यास की घोषणा की। क्रिस मॉरिस अब दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीम टाइंटस के कोच की भूमिका में नजर आएंगे।

IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्‍यास, इस टीम के कोच बने

क्रिस मॉरिस ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट में लिखा, 'आज मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्‍यास की घोषणा करता हूं। उन सभी का धन्‍यवाद, जिन्‍होंने मेरी यात्रा में छोटे या बड़ी तरह भूमिका निभाई। यह मजेदार यात्रा रही। टाइटन में कोचिंग भूमिका पाकर सम्‍मानित महसूस कर रहा हूं।'

End of Feed