IND vs WI 1st ODI Highlights: भारत ने रोमांचकारी पहले वनडे में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई
India vs West Indies 1st ODI Highlights: भारतीय टीम ने पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 3 रन से हरा दिया है। शिखर धवन के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है। भारत ने शुक्रवार को पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज को 3 रन से मात दी। भारत ने 308 का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज टीम निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 305 रन ही बना सकी। वेस्टइंडीज को मोहम्मद सिराज द्वारा डाले गए आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन की दरकार थी। सिराज ने सूझबूझ के साथ बॉलिंग की और सिर्फ 11 रन खर्च किए।
मेयर्स और किंग का चला बल्ला
लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने निराशाजानक आगाज किया। शाई होप (7) पांचवें ओवर में सिराज का शिकार बन गए। इसके बाद शामराह ब्रूक्स और काइल मेयर्स ने 117 रन की साझेदारी की। ब्रूक्स को 24वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 61 गेंदों में 46 रन जुटाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का मारा। ठाकुर ने मेयर्स को 26वें ओवर में आउट किया। उन्होंने 68 गेंदों में 10 चौकों और 1 सिक्स के दम पर सर्वाधिक 75 रन की पारी खेली।
हुसैन और शेफर्ड ने संभाला मोर्चा
कप्तान निकोलस पूरन (25) ने चौथे विकेट के लिए किंग के साथ 51 रन की पार्टनरशिप की। पूरन को 36वें ओवर में सिराज ने अपना शिकार बनाया। रोवमन पॉपेल (6) का बल्ला खामोश रहा, जिन्हें युजवेंद्र चहल ने 37वें ओवर में आउट किया। वेस्टइंडीज का छठा विकेट किंग के रूप में गिरा, जो 45वें ओवर में चहल के जाल में फंसे। किंग ने 66 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 54 रन बनाए।
यहां से अकील हुसैन (32 गेंदों में 2 चौकों के जरिए नाबाद 33) और रदर शेफर्ड (25 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्कों की मदद से नाबाद 39) ने मोर्चा संभाला। दोनों वेस्टइंडीज टीम को जीत के करीब ले गई लेकिन सिराज ने बाजी पलट दी। हुसैन और शेफर्ड ने सातवें विकेट के लिए 53 रन की अटूट साझेदारी की।
ऐसा रहा भारतीय पारी का हाल
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 7 विकेट गंवाकर 308 रन बनाए। भारत ने शानदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 119 रन जोड़े। यह साझेदारी 18वें ओवर में गिल के रन आउट होने पर टूटी। उन्होंने 53 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों के जरिए 64 रन बनाए। यह उनका पहला वनडे अर्धशतक है। इसके बाद धवन ने दूसरे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर के संग 94 रन की साझेदारी की। धवन 34वें ओवर में स्पिनर गुदाकेश मोती का शिकार बने और शतक से चूक गए। उन्होंने 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 97 रन की पारी खेली। भारत को तीसरा झटका अय्यर के रूप में लगा, जो 36वें ओवर में पवेलियन लौटे। उन्हें भी मोती ने अपने जाल में फंसाया। अय्यर ने 57 गेंदों का सामना किया और 54 रन जुटाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए।
नहीं चले सूर्यकुमार औ सैमसन
सूर्यकुमार यादव (14 गेंदों में 13) और संजू सैमसन (18 गेंदों में 12) ने सस्ते में अपना विकेट खोया। सूर्यकुमार को अकील हुसैन ने 39वें ओवर में बोल्ड किया जबकि सैमसन को रदर शेफर्ड ने 43वें ओवर में एलबीडब्ल्यू किया। एक समय मेहमान टीम 252 के कुल स्कोर पर 5 विकेट गंवाकर जूझ रही थी। लग रहा था कि शायद धवन ब्रिगेड 300 का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी। ऐसे हालात में दीपक हुड्डा (32 गेंदों में 27) और अक्षर पटेल (21 गेंदों में 21) ने छठे विकेट के लिए 42 रन की बेहद अहम साझेदारी की। दोनों ने अपनी पारी में एक-एक चौका और एक-एक छक्का लगाया। दोनों को 49वें ओवर में अल्जारी जोसेफ ने बोल्ड किया। शार्दुल ठाकुर (7*) और मोहम्मद सिराज (1*) नाबाद रहे।
भारत की प्लेइंग 11 - शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11 - निकोलस पूरन (कप्तान), शाई होप (विकेटकीपर), ब्रेंडन किंग, शामराह ब्रूक्स, रोवमन पॉवेल, काइल मेयर्स, रदर शेफर्ड, अल्जारी जोसेफ, गुदाकेश मोती, अकील हुसैन और जायडेन सिल्स।
भारत ने जीता पहला वनडे
भारतीय टीम ने शुक्रवार को पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 3 रन से हरा दिया है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करके निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 308 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 305 रन बना सकी। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम के कप्तान शिखर धवन (97) ने मैच में उम्दा पारी खेली और उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
भारत ने 3 रन से जीता मुकाबला
भारत ने पहले वनडे 3 रन से जीत लिया। वेस्टइंडीज ने आखिरी ओवर में 11 रन जुटाए। अकील हुसैन 33* और रदर शेफर्ड 39* रन बनाकर नाबाद रहे।
50 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 305/6
वेस्टइंडीज को 15 रन की दरकार
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: कृष्णा ने 49वें ओवर में 12 रन खर्च किए। शेफर्ड ने पहली गेंद पर सिक्स और अंतिम गेंद पर चौका लगाया। वेस्टइंडीज को जीत के लिए अब 15 रन चाहिए।
49 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 294/6, अकील हुसैन 32* और रदर शेफर्ड 31* क्रीज पर हैं।
वेस्टइंडीज को चाहिए 27 रन
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: सिराज ने 48वें ओवर में 11 रन दिए। उन्होंने पहली गेंद पर लेग बाई का चौका दिया। वहीं, शेफर्ड ने पांचवीं गेंद पर फॉर लगाया। मेजबान टीम को जीत के लिए 12 गेंदों में 27 रन की जरूरत है।
48 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 282/6, अकील हुसैन 30* और रदर शेफर्ड 20* क्रीज पर हैं।
वेस्टइंडीज को 38 रन की जरूरत
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: चहल ने अपने स्पेल का 10वां ओवर डाला, जिसमें 9 रन दिए। शेफर्ड ने तीसरी गेंद पर दमदार सिक्स लगाया। वेस्टइंडीज को 18 गेंदों में 38 रन की जरूरत है।
47 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 271/6, अकील हुसैन 30* और रदर शेफर्ड 14* क्रीज पर हैं।
वेस्टइंडीज को 47 रन की दरकार
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: सिराज ने 46वें ओवर में 7 रन खर्च किए। वेस्टइंडीज को जीत के लिए 24 गेंदों में 47 रन चाहिए।
46 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 262/6, अकील हुसैन 29* और रदर शेफर्ड 6* क्रीज पर हैं।
चहल ने ब्रेंड किंग को जाल में फंसाया
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: चहल ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने ब्रेंड किंग 45वें ओवर की तीसरी गेंद पर किंग को पवेलियन की राह दिखा दी। किंग वाइड लांग ऑफ के ऊपर से छक्का मारने की कोशिश में थे और अय्य को कैच दे दिया। उन्होंने 66 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों के दम पर 55 रन बनाए। उन्होंने छठे विकेट के लिए अकील हुसैन के साथ 55 रन की साझेदारी की।
45 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 255/6, अकील हुसैन 27* और रदर शेफर्ड 2* क्रीज पर हैं।
ब्रेंडन किंग ने जड़ी फिफ्टी
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: ब्रेंडन किंग ने फिफ्टी कंप्लीट कर ली है। उन्होंने 43वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर 50 रन पूरे किए। वेस्टइंडीज को अब जीत के लिए 64 रन की जरूरत है।
43 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 245/5, ब्रेंडन किंग 51* और अकील हुसैन 22* रन बनाकर खेल रहे हैं।
वेस्टइंडीज को 90 रन की जरूरत
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: अब सिर्फ 10 ओवर का खेल बाकी है और वेस्टइंडजी के पांच विकेट बाकी हैं। मेजबान टीम को जीत के लिए 60 गेंदों में 90 रन की दरकार है।
40 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 219/5, ब्रेंडन किंग 36* और अकील हुसैन 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।
नहीं चला बल्ला पॉवेल का बल्ला
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: पूरन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए रोवमन पॉवेल का बल्ला खामोश रहा। उन्हें युजवेंद्र चहल ने 37वें ओवर की पांचवीं गेंद दीपक हुड्डा के हाथों लपकवाया। वह डिफेंस करने के चक्कर मे ंस्लिप में कैच आउट हुए। पॉवेल ने 7 गेंदों में 1 चौके की मदद से 6 रन बनाए।
37 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 197/5, ब्रेंडन किंग 29* और अकील हुसैन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
पूरन को सिराज ने बनाया अपना शिकार
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: वेस्टइंडीज को चौथा झटका कप्तान निकोलस पूरन के रूप में लगा है। उन्होंने 26 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 25 रन की पारी खेली। उन्हें सिराज ने 36वें ओवर की पहली गेंद पर अपना शिकार बनाया। पूरन मिडऑन की दिशा में बड़ा शॉट लगाना चाहते थे लेकिन सही से कनेक्ट नहीं कर पाए और कृष्णा के हाथों लपके गए। उन्होंने चौथे विकेट के लिए ब्रेंडन किंग के संग 51 रन की पार्टनरशिप की।
36 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 194/4, ब्रेंडन किंग 28* और रोवमन पॉवेल 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
वेस्टइंडीज 150 रन के पार
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: किंग और पूरन वेस्डइंडीज की पारी को संभलकर आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों ने अब तक कोई बाउंड्री नहीं लगाई है। किंग 23 औ पूरन 11 गेंद खेल चुके हैं।
30 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 152/3, ब्रेंडन किंग 11* और निकोलस पूरन 6* क्रीज पर हैं।
काइल मेयर्स बने ठाकुर का शिकार
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: शार्दुल ठाकुर ने भारत को तीसरी कामयाब दिलाई है। उन्होंने टिककर बल्लेबाजी कर रहे काइल मेयर्स को अपने जाल में फंसा लिया। मेयर्स 26वें ओवर की पांचवीं गेंद पर विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों लपके गए। वह फुल लेंथ गेंद पर कट करने के चक्कर में थे पर चूक गए। मेयर्स ने 68 गेंदों में 10 चौकों और 1 छक्के के दम पर 75 रन की पारी खेली।
26 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 138/3, ब्रेंडन किंग 1* और निकोलस पूरन 0* क्रीज पर हैं।
ब्रूक्स को ठाकुर ने भेजा पवेलियन
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: वेस्टइंडीज को दूसरा झटका शामराह ब्रूक्स के तौर पर लगा है। उन्होंने 61 गेंदों में 46 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 4 चौके और 1 छक्का मारा। ब्रूक्स को शार्दुल ठाकुर ने 24वें ओवर की चौथी गेंद पर अपना शिकार बनाया। उन्होंने छक्का लगाने की फिराक में डीप स्क्वेयर लेग पर श्रेयस अय्यर को कैच थमाया। ब्रूक्स ने दूसरे विकेट के लिए काइल मेयर्स के साथ 117 रन की साझेदारी की।
24 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 134/2, काइल मेयर्स 74* और ब्रेंडन किंग 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
काइल मेयर्स ने जड़ा अर्धशतक
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: वेस्टइंडीज ने अपना सैकड़ा पूरा कर लिया है। मेयर्स और ब्रूक्स टिककर वेस्टइंडीज की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।
20 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 103/1, काइल मेयर्स 55* और शामराह ब्रूक्स 35* रन बनाकर खेल रहे हैं।
काइल मेयर्स ने जड़ा अर्धशतक
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: काइल मेयर्स ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 42 गेंदों में 50 रन जोड़े। उन्होंने वनडे करियर के 12वें मैच में पहली फिफ्टी लगाई है।
16 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 94/1, काइल मेयर्स 50* और शामराह ब्रूक्स 32* क्रीज पर हैं।
भारत को विकेट की तलाश
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: मेयर्स और ब्रूक्स भारतीय गेंदबाजों का बखूबी सामना कर रहे हैं। दोनों के बीच 70 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। भारत को पिछले 10 ओवर से विकेट की तलाश है।
15 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 88/1, काइल मेयर्स 47* और शामराह ब्रूक्स 30* क्रीज पर हैं।
वेस्टइंडीज का पचासा कंप्लीट
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: वेस्टइंडीज का पचासा कंप्लीट हो गया है। मेजबान टीम ने 59 गेंदों में 50 रन जुटाए। 10वां ओवर शार्दुल ठाकुर ने किया, जिसमें 12 रन आए। ब्रूक्स ने पहली और दूसरी गेंद पर चौका लगाया।
10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 52/1, काइल मेयर्स 26* और शामराह ब्रूक्स 18* क्रीज पर हैं।
शाई होप बने सिराज का शिकार
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: भारत को पहली सफलता मिल गई है। मोहम्मद सिराज ने पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर शाई होप का शिकार किया। होप गलत शॉट खेलकर थर्ड मैन पर शार्दुल ठाकुर के हाथों लपके गए। उन्होंने 18 गेंदों में 1 चौके के जरिए 7 रन बनाए।
5 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 16/1, काइल मेयर्स 9* और शामराह ब्रूक्स 0* क्रीज पर हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा ने डाला मेडन ओवर
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा ने दूसरे ओवर में शानदार गेंदबाजी की और मेडन ओवर निकाला। उन्होंने होप को पूरी तरह बांधे रखा।
2 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 3/0, शाई होप 3* और काइल मेयर्स 0* क्रीज पर हैं।
वेस्टइंडीज की पारी का आगाज
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: वेस्टइंडीज की ओर से लक्ष्य का पीछा करने के लिए शाई होप और काइल मेयर्स आए हैं। वहीं, भारत की तरफ से पहला ओवर मोहम्मद सिराज ने किया। शाई होप ने चौथी गेंद पर 2 और पांचवीं गेंद पर 1 रन बनाया।
1 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 3/0, शाई होप 1* और काइल मेयर्स 0* क्रीज पर हैं।
वेस्टइंडीज को मिला 309 का टारगेट
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: भारत ने वेस्टइंडीज को 309 रन का टारगेट गिया है। शेफर्ड ने अंतिम ओवर में 9 रन दिए, जिसमें एक रन लेग बाई और एक वाइड का था। ठाकुर ने पारी की आखिरी गेंद पर चौका लगाया। ठाकुर 7 और सिराज 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
50 ओवर के बाद भारत का स्कोर 308/7
अल्जारी ने अक्षर-हुड्डा को किया आउट
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: भारत का छठा विकेट अक्षर पटेल के रूप में गिरा। उन्हें अल्जारी ने 49वें ओवर की तीसरी गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। पटेल 21 गेंदों में 21 रन जुटाए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का मारा। उन्होंने छठे विकेट के लिए दीपक हुड्डा के साथ 42 रन की पार्टनरशिप की। अक्षर के बाद अल्जारी ने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर हुड्डा को क्लीन बोल्ड किया। हुड्डा ने 32 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 27 रन की पारी खेली।
49 ओवर के बाद भारत का स्कोर 299/7, शार्दुल ठाकुर 1* और मोहम्मद सिराज 0* क्रीज पर हैं।
अक्षर-हुड्डा ने खोले अपने हाथ
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: आखिरकार अक्षर और हुड्डा ने 48वां ओवर करने आए सिल्स के में अपने हाथ खोले और 20 रन बटोरे। हालांकि, इस दौरान एक रन वाइढ का आया। अक्षर ने पहली गेंद पर सिक्स और दूसरी पर चौका मारा। वहीं, हुड्डा ने अंतिम गेंद पर सिक्स उड़ाया।
48 ओवर के बाद भारत का स्कोर 292/5, दीपक हुड्डा 22* और अक्षर पटेल 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अल्जारी ने किफायती ओवर किया
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: अल्जारी ने एक बार फिर किफायती ओवर निकाला है। उन्होंने 47वें ओवर में 5 रन दिए। अक्षर ने तीन और हुड्डा ने 2 रन जोड़े।
47 ओवर के बाद भारत का स्कोर 272/5, दीपक हुड्डा 15* और अक्षर पटेल 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।
काफी देर से बाउंड्री नहीं आई
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: भारतीय खेमे को काफी देर बाउंड्री नहीं मिली है। हुड्डा 25 और अक्षर 11 गेंदों का सामना कर चुके हैं। सिल्स ने 46वें ओवर में चार रन दिए।
46 ओवर के बाद भारत का स्कोर 267/5, दीपक हुड्डा 13* और अक्षर पटेल 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
शेफर्ड ने दिए महज 5 रन
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: भारतीय पारी खत्म होने की ओर है लेकिन बड़े ओवर नहीं आ रहे। शेफर्ड ने 45वें ओवर में 5 रन दिए। हुड्डा ने चार और अक्षर ने एक रन जुटाया।
45 ओवर के बाद भारत का स्कोर 263/5, दीपक हुड्डा 11* और अक्षर पटेल 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अल्जारी ने अच्छा ओवर निकाला
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: अल्जारी ने 44वें ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और महज 4 रन दिए। इस दौरान उन्होंने एक वाइड भी फेंकी। हुड्डा ने दो और अक्षर ने एक रन बनाया।
44 ओवर के बाद भारत का स्कोर 258/5, दीपक हुड्डा 7* और अक्षर पटेल 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
नहीं चला सैमसन का बल्ला
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: भारत ने पांचवां विकेट खो दिया है। संजू सैमसन 18 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने एक छक्का लगाया। उन्हें शेफर्ड ने 43वें ओवर की दूसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। सैमसन ने रिव्यू लिया लेकिन अंपायर कॉल के कारण पवेलियन लौटना पड़ा।
43 ओवर के बाद भारत का स्कोर 254/5, दीपक हुड्डा 5* और अक्षर पटेल 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रनों के लिए तरसे सैमसन-हुड्डा
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: सैमसन-हुड्डा वेस्टइंडीज गेंदबाजों के खिलाफ रनों के लिए तरस रहे हैं। सिल्स ने 42वें ओवर में केवल 1 रन दिया, जो हुड्डा ने बनाया।
42 ओवर के बाद भारत का स्कोर 251/4, संजू सैमसन 12* और दीपक हुड्डा 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
हुसैन ने किफायती बॉलिंग की
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: हुसैन ने अपने स्पेल के आखिरी यानी 10वें ओवर में किफायती बॉलिंग की। उन्होंने 41वें ओवर में सिर्फ 2 रन दिए। सैमसम ने पहली और हुड्डा ने तीसरी गेंद पर एक रन लिया।
41 ओवर के बाद भारत का स्कोर 250/4, संजू सैमसन 12* और दीपक हुड्डा 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
सिल्स ने डाला मेडन ओवर
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: जायडेन सिल्स ने 40वें ओवर में दीपक हुड्डा को पूरी तरह बांधे रखा। हुड्डा ने सिंगल निकालने का भरसक प्रयास किया पर नाकामी हाथ लगी।
40 ओवर के बाद भारत का स्कोर 248/4, संजू सैमसन 11* और दीपक हुड्डा 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
सूर्यकुमार बने हूसैन का शिकार
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: भारत को चौथा झटका सूर्यकुमार यादव के तौर पर लगा है, जो टिककर बल्लेबाजी नहीं कर पाए। उन्होंने 14 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 13 रन बनाए। उन्हें हुसैन ने 39वें ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड किया। वह पंच मारना चाहते थे लेकिन गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकेटों में घुस गई।
39 ओवर के बाद भारत का स्कोर 248/4, संजू सैमसन 11* और दीपक हुड्डा 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
सूर्यकुमार ने खोले अपने हाथ
ND vs WI, 1st ODI, Live Score: सूर्यकुमार ने 38वां ओवर करने आए अल्जारी के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने अंतिम गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग की दिशा में चार रन के लिए पुल किया।
38 ओवर के बाद भारत का स्कोर 240/3, सूर्यकुमार यादव 13* और संजू सैमसन 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
हुसैन ने 4 रन खर्च किए
ND vs WI, 1st ODI, Live Score: हुसैन ने 37वें ओवर में 4 रन खर्च किए, जिसमें एक गेंद वाइड थी। सैमसन ने दो और सूर्यकुमार ने एक रन बनाया।
37 ओवर के बाद भारत का स्कोर 235/3, सूर्यकुमार यादव 9* और संजू सैमसन 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
श्रेयस अय्यर लौटे पवेलियन
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: मोती ने वेस्टइंडीज को तीसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने 36वें ओवर की पांचवीं गेंद पर श्रेयस अय्यर को पवेलियन की राह दिखाई। धवन एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से बड़ा शॉट लगाने की फिराक में थे लेकिन निकोलस पूरन ने ऊपर उछलकर बेहतरीन कैच लपक लिया। अय्यर ने 57 गेंदों का सामना करने के बाद 5 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 54 रन बनाए।
36 ओवर के बाद भारत का स्कोर 231/3, सूर्यकुमार यादव 8* और संजू सैमसन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
श्रेयस अय्यर ने जड़ा अर्धशतक
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: श्रेयस अय्यर ने फिफ्टी बना ली है। उन्होंने 55 गेंदों में 50 रन पूरे किए। यह उनके वनडे करियर का 10वां अर्धशतक है। हुसैन ने 15वें ओवर में 11 रन खर्च किए।
35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 225/2, श्रेयस अय्यर 50* और सूर्यकुमार यादव 7* क्रीज पर हैं।
शतक से चूके शिखर धवन
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: भारत को दूसरा झटका शिखर धवन के रूप में लगा है। बतौर ओपन उतरे कप्तान धवन ने टिककर बल्लेबाजी की लेकिन वह शतक से चूक गए। उन्होंने 99 गेंदों में 10 चौकों और 2 छक्कों के जरिए 97 रन की पारी खेली। उन्हें स्पिनर मोती ने 34वें ओवर की चौथी गेंद पर अपना शिकार बनाया। धवन ने तीसरी गेंद पर सिक्स लगाने के बाद अगली गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट पर शामराह ब्रूक्स को कैच थमा दिया। ब्रूक्स ने दाईं तरफ डाइव लगाकर शानदार कैच लपका। धवन ने अय्यर के साथ दूसरे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की।
34 ओवर के बाद भारत का स्कोर 214/2, श्रेयस अय्यर 45* और सूर्यकुमार यादव 1٭ क्रीज पर हैं।
हुसैन ने डाला किफायती ओवर
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: हुसैन ने 33वें ओवर में किफायती गेंदबाजी की और 3 रन दिए। धवन ने दो और अय्यर ने एक रन बनाया।
33 ओवर के बाद भारत का स्कोर 205/1, शिखर धवन 90* और श्रेयस अय्यर 44* क्रीज पर हैं।
भारत ने छुआ 200 का आंकड़ा
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: पूरन ने 32वें ओवर में 14 रन लुटाए। अय्यर ने दूसरी गेंद पर चौका जबकि तीसरी गेंद पर सिक्स मारा। अय्यर ने फ्री हिट पर लॉन्ग ऑन की दिशा में हवाई फायर किया।
32 ओवर के बाद भारत का स्कोर 202/1, शिखर धवन 88* और श्रेयस अय्यर 43* क्रीज पर हैं।
अकील हुसैन ने दिए 4 रन
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: हुसैन ने अपने स्पेल के पांचवें ओवर में 4 रन दिए। धवन और अय्यर ने दो-दो रन जुटाए।
31 ओवर के बाद भारत का स्कोर 188/1, शिखर धवन 86* और श्रेयस अय्यर 32* क्रीज पर हैं।
अय्यर ने ठोका लंबा छक्का
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: 30वां ओवर खुद कप्तान पूरन ने डाला, जिसमें 9 रन आए। अय्यर ने तीसरी गेंद पर कदमों का इस्तेमाल करते हुए लांग ऑन की दिशा में लंबा छक्का ठोका।
30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 184/1, शिखर धवन 84* और श्रेयस अय्यर 30* क्रीज पर हैं।
50 रन से अधिक की साझेदारी
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: धवन और अय्यर बखूबी भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 50 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। 29वें ओवर में हुसैन ने 5 रन दिए।
29 ओवर के बाद भारत का स्कोर 175/1, शिखर धवन 83* और श्रेयस अय्यर 23* क्रीज पर हैं।
धवन ने लगाया बेहतरीन सिक्स
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: धवन ने 28वें ओवर की पहली गेंद पर बेहतरीन सिक्स लगाया। धवन ने स्लॉग स्वीप कर गेंद को डीप स्क्वायर लेग की दिशा में उठाकर मारा। यह ओवर मोती ने किया।
28 ओवर के बाद भारत का स्कोर 170/1, शिखर धवन 80* और श्रेयस अय्यर 21* क्रीज पर हैं।
अकील हुसैन ने खर्च किए 5 रन
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: अकील हुसैन ने 27वें ओवर में 5 रन खर्च किए। धवन ने दौड़कर 3 और अय्यर ने 2 रन बनाए।
27 ओवर के बाद भारत का स्कोर 163/1, शिखर धवन 73* और श्रेयस अय्यर 21* क्रीज पर हैं।
अय्यर ने लगाया एक और चौका
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: मोती ने 26वें ओवर में 6 रन दिए। अय्यर ने चौथी गेंद पर बैकफुट पर जाकर दमदार पंच मारा, दो डीप कवर की बाउंड्री के पार चला गया।
26 ओवर के बाद भारत का स्कोर 158/1, शिखर धवन 70* और श्रेयस अय्यर 19* क्रीज पर हैं।
भारतीय टीम 150 रन के पार
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: भारतीय टीम ने 150 रन का आंकड़ा छू लिया है। भारत ने यह रन 147 गेंदों में जुटाए। 25वें ओवर में हुसैन ने 6 रन दिए। धवन ने दो और अय्यर ने 4 रन बनाए।
25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 152/1, शिखर धवन 69* और श्रेयस अय्यर 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।
श्रेयस अय्यर ने खोले अपना हाथ
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: धीमी गति से बल्लेबाजी कर रहे अय्यर ने 24वां ओवर करने आए सिल्स के विरुद्ध अपने हाथ खोले। उन्होंने दूसरी गेंद पर पुल के जरिए चौका बटोरा। उन्होंने अपनी पारी की 17वीं गेंद पर यर चौका मारा। सिल्स ने ओवर में 9 रन दिए।
24 ओवर के बाद भारत का स्कोर 146/1, शिखर धवन 67* और श्रेयस अय्यर 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अकील हुसैन ने डाला पहला ओवर
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: कप्तान पुरन ने 23वें ओवर में स्पिनर अकील हुसैन को गेंद थमाई। हुसैन ने अपने स्पेल के पहले ओवर में 3 रन खर्च किए। धवन तीसरी और छठी जबकि अय्यर चौथी गेंद पर एक रन लिया।
23 ओवर के बाद भारत का स्कोर 137/1, शिखर धवन 65* और श्रेयस अय्यर 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
शिखर धवन ने लगाया चौका
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: धवन ने अल्जारी के खिलाफ 22वें ओवर में एक चौके समेत 5 रन बटोरे। धवन ने बैक ऑफ गुड लेंथ आई दूसरी गेंद पर जबरदस्त कट लगाया।
22 ओवर के बाद भारत का स्कोर 134/1, शिखर धवन 63* और श्रेयस अय्यर 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मोती ने फिर अच्छा ओवर किया
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: मोती ने वेस्टइंडीज के लिए 21वें ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और 2 रन दिए। अय्यर ने दूसरी और धवन ने तीसरी गेंद पर एक-एक रन जुटाया।
21 ओवर के बाद भारत का स्कोर 129/1, शिखर धवन 58* और श्रेयस अय्यर 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
श्रेयस अय्यर का खुला खाता
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: धवन ने 20वां ओवर करने आए अल्जारी की पहली गेंद पर चौका लगाया और दूसरी गेंद पर सिंगल लिया। वहीं, श्रेयस अय्यर ने पांचवीं गेंद पर एक रन दौड़कर अपना खाता खोला।
20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 127/1, शिखर धवन 57* और श्रेयस अय्यर 1* क्रीज पर हैं।
मोती ने किफायती ओवर फेंका
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: स्पिनर मोती ने 18वें ओवर में बेहद किफायती बॉलिंग की और केवल 1 रन दिया। यह रन धवन ने दूसरी गेंद पर बनाया।
19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 121/1, शिखर धवन 52* और श्रेयस अय्यर 0* क्रीज पर हैं।
शुभमन गिल हुए रन आउट
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: भारत को पहला झटका शुभमन गिल के रूप में लगा है। वह 18वें ओवर चौथी गेंद पर फारवर्ड स्क्वायर लेग की ओर शॉट खेलकर एक रन चुराने के चक्कर में रन आउट हो गए। उन्होंने 53 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 64 रन की पारी खेली। गिल के पवेलियन लौटने से पहले धवन ने इसी ओवर की दूसरी गेंद पर अपना 36वां वनडे अर्धशशतक कंप्लीट किया।
18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 120/1, शिखर धवन 51* और श्रेयस अय्यर 0* क्रीज पर हैं।
मोती ने खर्च किए 5 रन
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: मोदी ने 17वें ओवर में 5 रन खर्च किए। धवन ने दो और गिल ने तीन रन बनाए।
17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 116/0, शिखर धवन 49* और शुभमन गिल 62* क्रीज पर हैं।
धवन ने शेफर्ड पर लगाया चौका
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: धवन और गिल जमकर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ रहे हैं। धवन ने 16वें ओवर में भी चौका लगाया। शेफर्ड ने चौथी गेंद गुल लेंथ पर फेंकी, जिसके बाद धवन ने थर्ड मैन की दिशा में बाउंड्री जड़ दी।
16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 111/0, शिखर धवन 47* और शुभमन गिल 59* क्रीज पर हैं।
मोती ने किफायती ओवर डाला
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: स्पिनर मोती ने 15वें ओवर में किफायती गेंदबाजी की और 3 रन खर्च किए। गिल ने तीसरी गेंद पर डबल और पांचवीं गेंद पर सिंगल लिया।
15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 103/0, शिखर धवन 41* और शुभमन गिल 57* क्रीज पर हैं।
भारतीय टीम ने बनाया सैकड़ा
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: भारत ने सैकड़ा बना लिया है। मेहमान टीम ने 84 गेंदों में इस आंकड़े को छुआ। भारत को 5 रन एक्स्ट्रा के मिले। शेफर्ड ने 14वें ओवर में 4 रन दिए। धवन और गिल ने 2-2 रन लिए।
14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 100/0, शिखर धवन 41* और शुभमन गिल 54* क्रीज पर हैं।
शिखर धवन ने जमाया फॉर
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: गुदाकेश मोती ने 13वें ओवर में 8 रन खर्च किए। धवन ने कदमों का इस्तेमाल करने के बाद गेंदबाज के सिर के ऊपर से फॉर जमाया।
13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 96/0, शिखर धवन 39* और शुभमन गिल 52* क्रीज पर हैं।
गिल ने जड़ा पहला अर्धशतक
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: गिल ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 36 गेंदों में 50 रन जुटाए। यह गिल के वनडे करियर का पहला अर्धशतक है।
12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 88/0, शिखर धवन 33* और शुभमन गिल 50* क्रीज पर हैं।
गिल ने लगाया दमदार सिक्स
IND vs WI, 1st ODI, Live Score: वेस्टइंडीज के लिए 11वां ओवर स्पिनर गुदाकेश मोती ने मोती ने किया। उन्होंने 7 रन दिए। गिल ने तीसरी गेंद पर मिड ऑन की दिशा में दमदार सिक्स मारा।
11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 80/0, शिखर धवन 28* और शुभमन गिल 48* क्रीज पर हैं।
गिल ने ठोके दो चौके
IND vs WI, 1st Odi, Live Score: कप्तान पूरन ने 10वें ओवर में काइल मेयर्स को गेंद थमाई, जिसमें 9 रन आए। गिल ने पहली और चौथी गेंद पर चौके ठोकने के अलावा पांचवीं गेंद पर एक रन लिया।
10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 73/0, शिखर धवन 28* और शुभमन गिल 41* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रदर शेफर्ड ने दिया चौका
IND vs WI, 1st Odi, Live Score: रदर शेफर्ड पर नौवें ओवर में एक चौका पड़ा। धवन ने ऑफ स्टंप के बाहर आई दूसरी गेंद पर शानदार कवर ड्राइव खेला।
9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 64/0, शिखर धवन 28* और शुभमन गिल 32* रन बनाकर खेल रहे हैं।
गिल ने लगाए दो चौके
IND vs WI, 1st Odi, Live Score: गिल ने आठवां ओवर करने आए सिल्स के खिलाफ फिर अपने हाथ खोले। उन्होंने पहली गेंद पर डबल लिया और तीसरी और पांचवीं गेंद को बाउंड्री के पार भेजा।
8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 60/0, शिखर धवन 24* और शुभमन गिल 32* रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत का पचासा कंप्लीट
IND vs WI, 1st Odi, Live Score: भारतीय टीम ने बिना विकेट खोए पचासा पूरा कर लिया है। भारत ने 42 गेंदों में 50 रन जुटाए। सातवां ओवर रदर शेफर्ड ने किया, जिसमें 11 रन आए। धवन ने चौथी और पांचवीं गेंद पर चौका जमाया।
7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 50/0, शिखर धवन 24* और शुभमन गिल 22* रन बनाकर खेल रहे हैं।
सिल्स ने फिर अच्छी बॉलिंग की
IND vs WI, 1st Odi, Live Score: सिल्स ने एक बार फिर अच्छी गेंदबाजी की है। उन्होंने छठे ओवर में महज एक रन खर्च किया, जो गिल ने तीसरी गेंद पर बनाया।
6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 39/0, शिखर धवन 17* और शुभमन गिल 18* रन बनाकर खेल रहे हैं।
धवन ने अल्जारी पर मारा छक्का
IND vs WI, 1st Odi, Live Score: अल्जारी ने पांचवें ओवर में शुरुआती पांच गेंदों पर धवन को बांधे रखा। हालांकि, भारतीय कप्तान ने आखिरी गेंद पर मौका मिलते ही सिक्स लगा दिया। उन्होंने छोटी गेंद पर फाइन लेग की दिशा में हवाई फायर किया।
5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 38/0, शिखर धवन 16* और शुभमन गिल 18* क्रीज पर हैं।
सिल्स ने अच्छा ओवर निकाला
IND vs WI, 1st Odi, Live Score: सिल्स ने चौथे ओवर में अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने केवल 3 रन दिए। धवन ने दूसरी गेंद पर एक और गिल ने अंतिम गेंद पर 2 रन जुटाए।
4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 32/0, शिखर धवन 10* और शुभमन गिल 18* क्रीज पर हैं।
गिल ने जड़ा सिक्स और चौका
IND vs WI, 1st Odi, Live Score: गिल ने अल्जारी द्वारा तीसरे ओवर में भी आक्रामक रुख दिखाया। अल्जारी ने चौथी गेंद पर लेग बाई को चौका दिया। वहीं, गिल ने पांचवीं गेंद पर हूक कर डीप फाइन लेग पर सिक्स मारा। उन्होंने छठी गेंद पर बैकफुट से दमदार पंच लगाकर चौका ठोका।
3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 29/0, शिखर धवन 9* और शुभमन गिल 16* क्रीज पर हैं।
गिल ने चौके से खोला खाता
IND vs WI, 1st Odi, Live Score: धवन के बाद गिल ने भी चौके से अपना खाता खोला। उन्होंने दूसरे ओवर करने आए जायडेन सिल्स की पहली गेंद पर कवर और मिडऑफ के बीच में बाउंड्री जड़ी। इसके अलावा गिल ने दूसरी गेंद पर दौड़कर 2 रन लिए।
2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 14/0, शिखर धवन 8* और शुभमन गिल 6* क्रीज पर हैं।
भारतीय पारी का हुआ आगाज
IND vs WI, 1st Odi, Live Score: भारतीय पारी शुरू हो चुकी है। शिखर धवन और शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए आए हैं। वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से गेंदबाजी आक्रमण की कमान अल्जारी जोसेफ ने संभाली। उन्होंने पहले ओवर में 8 रन दिए। धवन ने चौथी और पांचवीं गेंद पर चौका लगाया।
1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 8/0, शिखर धवन 8* और शुभमन गिल 0* क्रीज पर हैं।
दो वनडे मैचों से जडेजा बाहर
बीसीसीआई ने बतायया है कि मौजूदा दौरे पर वनडे टीम के उपकप्तान रवींद्र जाडेजा दाएं पैर में घुटने में चोट चोट लगने के कारण सीरीज को शुरुआती दो मैचों में नहीं खेलेंगे।
Team India all-rounder Mr. Ravindra Jadeja has sustained an injury to his right knee and has been ruled out of the first two ODIs against West Indies.
— BCCI (@BCCI) July 22, 2022
The BCCI Medical team is monitoring his progress and a decision on his participation in the third ODI will be taken accordingly.
टॉस गंवाने के बाद क्यो बोले धवन?
टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान शिखर धवन ने कहा कि हम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के बारे में सोच रहे थे। ऐसा लग रहा है कि बाद में बारिश होगी। हम पहले बल्लेबाजी करने पर खुश हैं। मैं बहुत ही कूल कप्तान हूं और टीम को गाइड करना पसंद करता हूं।
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। टॉस के बाद मेजबान टीम के कप्तान पूरन ने कहा कि मौसम और मैच के समय के कारण हमने यह फैसला किया है। हम परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। टॉस जीतकर खुश हूं। अपने होमग्राउंड पर लौटकर खुश हूं।
कोरोना पॉजिटिव पाए गए राहुल
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल वेस्टइंडीज दौरे पर जाने से पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह दी गई। हाल ही में राहुल की जर्मनी में हार्निया की सर्जरी हुई थी, जिससे उबरने के बाद वो रिहैब के लिए एनसीए में थे।
पहले वनडे मुकाबले की पिच
The track for today at Queen's Park Oval. #WIvIND pic.twitter.com/BN5Y3A8Gtz
— Windies Cricket (@windiescricket) July 22, 2022
अब अजीब नहीं लगता, पिछले 10 साल से इसे सुन रहा हूं
भारत के सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा कि वह युवा खिलाड़ियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी फॉर्म को लेकर हो रही आलोचना से परेशान नहीं हैं क्योंकि वह पिछले 10 साल से इस तरह की बातें सुनते आ रहे हैं। धवन ने कहा, 'अजीब क्या लगेगा, अब तो (ऐसा सुनते हुए) 10 साल हो गये हैं। लोग बोलते रहते हैं, मैं प्रदर्शन करता रहता हूं। अगर मैं उनकी बात सुनता, तो मैं आज यहां नहीं होता। मेरे पास अनुभव है, इसलिए मैं ज्यादा चिंतित नहीं हूं। जब तक मैं आत्म विश्लेषण और सुधार करता रहूंगा, तब तक कुछ भी मायने नहीं रखता। मैं बेहद सकारात्मक इंसान हूं। मेरे लिए सकारात्मकता आत्म-विश्वास और मनोबल बढ़ाने से जुड़ी है। मैं यहां इसलिए हूं क्योंकि मैंने कुछ अच्छा काम किया है। यही सकारात्मकता मैं युवाओं में भरना चाहता हूं।'
कैसा होगा पोर्ट ऑफ स्पेन का मौसम
पोर्ट ऑफ स्पेन का मौसम फैंस को अच्छी खबर नहीं दे रहा है। यहां भारतीय टीम दो दिन नेट्स पर अभ्यास तक नहीं कर सकी। यहां मैच के दिन भी बारिश की संभावना बनी हुई है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट की मानें तो यहां का तापमान 32 डिग्री के आस-पास रहने की उम्मीद है। बारिश की आशंका 70 प्रतिशत है। फैंस को उम्मीद होगी कि बारिश नहीं हो ताकि मैच का पूरा आनंद उठाया जा सके। यहां हवा भी तेजी से चलेगी। माना जा रहा है कि हवा की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटा से कुछ अधिक रहेगी. ऐसे में खिलाड़ियों को उमस से जरूर राहत मिलेगी।
बस कुछ पल दूर
कैसी होगी क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम की पिच
क्वींस पार्क ओवल की पिच पर गेंद और बल्ले की टक्कर बराबर देखने को मिल सकती है। विशेषज्ञ कुछ भी कहने से बच रहे हैं क्योंकि 2019 से यहां कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला गया है। हालांकि, क्वींस पार्क ओवल की पिच पर अच्छा उछाल होता है और जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, तो स्पिन गेंदबाजों को भी पिच से मदद मिलती है। इस मैदान पर औसतन स्कोर 270-280 के आसपास रहता है।
भारत बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड
भारतीय टीम का वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे रिकॉर्ड शानदार है। टीम इंडिया ने 2007 के बाद से कभी कैरेबियाई टीम के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं गंवाई है। भारत ने विंडीज टीम के खिलाफ लगातार 11 वनडे सीरीज जीती (वेस्टइंडीज में 4 और भारत में 7) हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 136 वनडे खेले गए हैं। भारत ने 67 जबकि वेस्टइंडीज ने 63 मैच जीते हैं। 6 मैचों का नतीजा नहीं निकला है। पिछले चार साल में दोनों टीमों के बीच 15 वनडे खेले, जिसमें से भारत ने 11 जबकि वेस्टइंडीज की टीम केवल दो मैच जीत सकी है।
वेस्टइंडीज की धरती पर वनडे सीरीज जीतने वाले भारतीय कप्तान
सौरव गांगुली (2002)
एमएस धोनी (2009)
सुरेश रैना (2011)
विराट कोहली (2017)
विराट कोहली (2019)
जडेजा कब तक फिट होंगे?
एक क्रिकेट वेबसाइट ने जानकारी दी है कि रवींद्र जडेजा का वनडे सीरीज में खेलना मुश्किल है। वह दर्द से परेशान है। जडेजा के वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज तक फिट होने की पूरी उम्मीद है।
क्या वेस्टइंडीज खत्म करेगी 16 साल का सूखा?
भारतीय टीम ने 2007 के बाद से वेस्टइंडीज के खिलाफ सभी वनडे सीरीज जीती हैं। दोनों टीमों के बीच इस दौरान 10 वनडे सीरीज हुई और हर बार भारत विजेता बना। वेस्टइंडीज ने ब्रायन लारा की कप्तानी में 2006 में आखिरी बार भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीती थी।
भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
1) कर्टनी वॉल्श - 44
2) कपिल देव - 43
3) रवींद्र जडेजा - 41
4) अनिल कुंबले - 41
5) मोहम्मद शमी - 37
आरसीबी ने भारत-वेस्टइंडीज के यादगार मैचों की यादें ताजा की
इस ट्रॉफी के लिए होगी जंग
भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
1) विराट कोहली - 2261
2) रोहित शर्मा - 1601
3) सचिन तेंदुलकर - 1573
4) डेसमंड हेंस - 1357
5) राहुल द्रविड़ - 1348
ब्रायन लारा के नाम पर बना पवेलियन
केकेआर ने इस तरह पेश किया भारत का वेस्टइंडीज दौरा
पोर्ट ऑफ स्पेन में पहली भिड़ंत
भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज पोर्ट ऑफ स्पेन में तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा।


