Jhulan Goswami के लुक में Anushka Sharma को पहचानना हुआ मुश्किल, पत्नी का कायापलट देख हैरत में पड़े विराट कोहली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 29, 2022, 09:57 PM IST

Anushka Sharma shares glimpse of Chakda Express: भारतीय टीम के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली की पत्‍नी बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा ने अपनी आने वाली फिल्‍म चकड़ा एक्‍सप्रेस की पहली झलक का वीडियो शेयर किया है। पूर्व भारतीय कप्‍तान विराट कोहली ने वीडियो पर कमाल का रिएक्‍शन दिया है।

google

नई दिल्‍ली: भारतीय टीम के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली की पत्‍नी बॉलीवुड एक्‍सप्रेस अनुष्‍का शर्मा ने सोमवार को झूलन गोस्‍वामी की बायोपिक की पहली झलक का वीडियो शेयर किया। वीडियो में नजर आया कि निर्देशक प्रोसित रॉय ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्‍गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्‍वामी की वर्ल्‍ड कप फाइनल तक की जिंदगी बताई। पता हो कि भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्‍वामी की यात्रा से यह फिल्‍म प्रेरित है, जिन्‍होंने काफी कड़े संघर्षों के बावजूद देश के लिए क्रिकेट खेलने के अपने सपने को पूरा किया।

Jhulan Goswami के लुक में Anushka Sharma को पहचानना हुआ मुश्किल, पत्नी का कायापलट देख हैरत में पड़े विराट कोहली
Photo Credit: Instagram

अनुष्‍का शर्मा ने चकड़ा एक्‍सप्रेस के जरिये झूलन गोस्‍वामी के कैरेक्‍टर को पर्दे पर बेहतर तरीके से पेश करने की पूरी कोशिश की है। अपने आधिकारिक इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए अनुष्‍का शर्मा ने लिखा, 'पेश है हमारे ईमानदार निर्देशक प्रोसित रॉय के साथ चकड़ा एक्‍सप्रेस की यात्रा की एक झलक।' वीडियो को देखकर लग रहा है कि अनुष्‍का शर्मा ने झूलन गोस्‍वामी के किरदार के साथ न्‍याय किया है। भारतीय फैंस को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। इसे बहुत कम समय में काफी लाइक्‍स मिले। 

End of Feed