मैदान पर बवालः विवादित फैसले पर विराट, अश्विन और राहुल भड़क उठे, फिर कर दिया कुछ ऐसा- देखिए VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2022, 05:00 AM IST

Virat Kohli, R Ashwin and KL Rahul speak out on DRS controversy: केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले जा रहे भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरे टेस्ट में एक डीआरएस फैसले को लेकर ऐसा विवाद उठा कि टीम इंडिया के खिलाड़ी मैदान में ही भड़क उठे।

google

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे व निर्णायक टेस्ट मैच अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। भारतीय टीम केपटाउन में मैच के तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में 198 रन पर सिमट गई। इसमें रिषभ पंत (नाबाद 100) के शानदार शतक का योगदान था वर्ना टीम की स्थिति बहुत खराब हो सकती थी। इसके साथ ही भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 212 रनों का लक्ष्य दिया। जब दक्षिण अफ्रीकी टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तब दिन का खेल खत्म होने से पहले एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया।

मैदान पर बवालः विवादित फैसले पर विराट, अश्विन और राहुल भड़क उठे, फिर कर दिया कुछ ऐसा- देखिए VIDEO
Photo Credit: Twitter

मामला दक्षिण अफ्रीकी टीम की दूसरी पारी के दौरान 21वें ओवर का है जिसमें रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजी कर रहे थे। अश्विन ने एक शानदार गेंद फेंकी जो लाइन पर गिरी और दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर के बल्ले से टकराए बिना सीधे विकेट की लाइन में उनके पैड से टकरा गई। जैसे ही अश्विन व अन्य भारतीय खिलाड़ियो ने विकेट के लिए अपील की तो ग्राउंड अंपायर मरायस इरासमस ने बिना कोई देरी किए उंगली उठा दी और डीन एल्गर को आउट करार दिया।

End of Feed