''विराट पर थकान हावी, उन्हें आराम की जरूरत'', कोहली को लेकर रवि शास्त्री ने दिया चौंकाने वाला बयान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 20, 2022, 03:29 PM IST

Ravi Shastri on Virat Kohli: भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कोहली को आराम की जरूरत है।

google

मुंबई: भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर मानसिक थकान हावी है तथा उन्हें अभी क्रिकेट से विश्राम देने की सख्त जरूरत है ताकि वह अगले सात-आठ साल तक देश के लिये खेल सकें। कोहली अभी अच्छी फॉर्म में नहीं चल रहे हैं। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की तरफ से सात मैचों में केवल दो बार 40 रन से अधिक का स्कोर बनाया है।

''विराट पर थकान हावी, उन्हें आराम की जरूरत'', कोहली को लेकर रवि शास्त्री ने दिया चौंकाने वाला बयान

'कोहली पर व्यस्तता के कारण थकान हावी'

दिल्ली के रहने वाले इस 33 वर्षीय बल्लेबाज ने सभी प्रारूपों में पिछले 100 मैचों में शतक नहीं लगाया है। उन्होंने भारत और आरसीबी दोनों की टी20 कप्तानी छोड़ दी थी। वह टेस्ट कप्तानी से भी हट गये हैं जबकि उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया गया था। शास्त्री का मानना है कोहली जैसे खिलाड़ी की कोविड-19 के कारण खिलाड़ियों के एक जगह तक सीमित हो जाने के माहौल में अच्छी तरह से देखभाल करने की जरूरत है। शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, 'मैं यहां सीधे मुख्य खिलाड़ी की बात करता हूं। विराट कोहली पर व्यस्तता के कारण थकान हावी है। यदि किसी को विश्राम की जरूरत है तो वह कोहली है।'

End of Feed