T20 World Cup IND vs PAK: महा-मुकाबले में स्पेशल धोनी जर्सी पहनेंगे पाकिस्तान के बशीर चाचा 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 22, 2021, 06:20 PM IST

शिकागो में रहने वाले पाकिस्तानी मूल के बशीर चाचा रविवार को होने वाले भारत पाकिस्तान के महामुकाबले को स्पेशल जर्सी पहनकर देखेंगे। जानिए क्या है उसकी खासियत।

google

दुबई: टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर को खेले जाने वाले महामुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों के बीच उत्साह चरम पर है। पूरी दुनिया से क्रिकेट प्रशंसक इस मुकाबले को देखने के लिए यूएई पहुंच रहे हैं। दो साल लंबे अंतराल के बाद दोनों टीमों के बीच मुकाबला होने जा रहा है। ऐसे में दोनों टीमों के विशेष फैंस भी अपनी टीमों का समर्थन करते नजर आएंगे। 

T20 World Cup IND vs PAK: महा-मुकाबले में स्पेशल धोनी जर्सी पहनेंगे पाकिस्तान के बशीर चाचा 

भारत पाकिस्तान के तकरीबन सभी मुकाबलों में नजर आने वाले पाकिस्तान के शिकागो के बशीर चाचा भी दुबई पहुंच चुके हैं। उनका पूरा नाम मोहम्मद बशीर बोजई है और वो शिकागो में रहते हैं। उन्हें रविवार को खेले जाने वाले इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। इस बार के मुकाबले को देखने के लिए उन्होंने एक स्पेशल तैयारी भी की है।

 63 वर्षीय बशीर 8 अक्टूबर को ही शिकागो से कराची आ गए थे। मैच से 16 दिन पहले कराची पहुंचने का उनका मकसद इस मुकाबले से जुड़ी एक स्पेशल जर्सी हासिल करना था। इस जर्सी में धोनी की तस्वीर छपी है। धोनी टी20 वर्ल्ड कप में हालांकि इस बार बतौर खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं लेकिन वो टीम के साथ बतौर मेंटोर जुड़े हैं। 

स्पेशल जर्सी दो रंग नीले और हरे रंग की है जिसमें बीसीसीआई और पीसीबी का लोगो बना है। इसके सामने धोनी की तस्वीर छपी है और उसपर संदेश लिखा है वेलकम बैक धोनी। 

End of Feed