IND vs WI: रोहित शर्मा ने छक्‍का जमाया तो ऐसे ताकते रह गए कैरेबियाई कप्‍तान पोलार्ड, वायरल हो गया वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2022, 10:37 AM IST

India vs West Indies 1st Odi: रोहित शर्मा ने पुल शॉट खेलकर छक्‍का जमाया तो उस पर किरोन पोलार्ड के रिएक्‍शन का वीडियो वायरल हो गया है। भारत ने अहमदाबाद में पहले वनडे में वेस्‍टइंडीज को 6 विकेट से मात दी।

google

अहमदाबाद: रोहित शर्मा के नियमित सीमित ओवर कप्‍तानी के कार्यकाल की विजयी शुरूआत हुई। भारतीय टीम ने अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में वेस्‍टइंडीज को पहले वनडे में 6 विकेट से मात दी। भारत के लिए यह ऐतिहासिक पल भी था क्‍योंकि वह अपने वनडे इतिहास का 1000वां मैच खेल रही थी। भारतीय टीम पूरे मैच में वेस्‍टइंडीज पर हावी होकर खेली।

IND vs WI: रोहित शर्मा ने छक्‍का जमाया तो ऐसे ताकते रह गए कैरेबियाई कप्‍तान पोलार्ड, वायरल हो गया वीडियो

यह मुकाबला रोहित शर्मा के लिए निजी तौर पर भी शानदार रहा क्‍योंकि उन्‍होंने शानदार अर्धशतक जमाया। हैमस्ट्रिंग चोट से उबरकर करीब दो महीने बाद राष्‍ट्रीय टीम में वापसी करने वाले रोहित शर्मा अच्‍छी लय में नजर आए। उन्‍होंने 51 गेंदों में 10 चौके और एक छक्‍के की मदद से 60 रन बनाए।

अपनी पारी के दौरान रोहित शर्मा ने अल्‍जारी जोसेफ की गेंद पर पुल शॉट खेलकर फाइन लेग की दिशा में शानदार छक्‍का जमाया। क्रिकेट फैंस को रोहित शर्मा का यह शॉट बेहद आकर्षक नजर आया, लेकिन मेहमान टीम के कप्‍तान किरोन पोलार्ड का रिएक्‍शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। किरोन पोलार्ड ने इस शॉट को देखकर हैरानगी जताई, मानों उन्‍हें जरा भी विश्‍वास नहीं था कि हिटमैन इस तरह का शॉट खेल सकते हैं।

End of Feed