IND vs NZ T20: जानें कब और कहां देख सकते है भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 मैच का प्रसारण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2022, 09:49 AM IST

आज भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच खेला जाएगा। जानिए, इस मैच का लाइव प्रसारण कब, कहां और कैसे देखें।

google

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों का पहला मैच वेलिंगटन में खेला जाएगा। भारत और न्‍यूजीलैंड दोनों हाल ही में संपन्‍न टी20 वर्ल्‍ड कप के सेमीफाइनल से बाहर हुई थीं और इसके बाद वो अपनी पहली सीरीज खेल रही हैं। भारतीय टीम की कप्‍तानी हार्दिक पांड्या करेंगे जबकि न्‍यूजीलैंड की अगुवाई केन विलियमसन करेंगे। पिछली बार भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली गई थी तो मेन इन ब्‍ल्‍यू ने कीवी टीम का 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया था। अब न्‍यूजीलैंड की टीम इस हार का बदला लेने को बेकरार होगी।

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 21 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। भारतीय टीम को इसमें हल्‍की सी बढ़त हासिल है क्‍योंकि उसने 11 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते हैं। वहीं न्‍यूजीलैंड की टीम 9 मुकाबले जीतने में सफल रही है। एक मैच का नतीजा नहीं निकला है। वैसे, भारत-न्‍यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में होने वाले पहले टी20 इंटरनेशनल मैच की बात करें कागजों पर मेजबान टीम भारी नजर आ रही है। भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं, जो अपनी उपयोगिता साबित करने को बेकरार होंगे। चलिए आपको बताते हैं कि पहले टी20 इंटरनेशनल मैच का लाइव प्रसारण कब, कहां और कैसे देख सकते हैं। साथ ही यहां आप सबसे पहले पिच व मैच से संबंधित ताजा अपडेट्स चेक कर सकते हैं 

End of Feed