T20 World Cup 2022: जानें कहां और कैसे देखें भारत-बांग्लादेश टी20 मैच का LIVE प्रसारण!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 2, 2022, 10:14 PM IST

भारत और बांग्लादेश के बीच बुधवार को टी20 विश्व कप 2022 का मुकाबला खेला जाना है, आइए जानते हैं कि इस मैच को आप कब और कहां देख सकते हैं।

google

एशियाई देशों भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 विश्व कप 2022 के ग्रुप-2 का मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। भारत ने इससे पहले एशियाई देश व अपने अन्य पड़ोसी पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी और अब बांग्लादेश के खिलाफ भी वो उस सफलता को दोहराने का प्रयास करेगा।

टीम इंडिया ने अब तक टूर्नामेंट में तीन मुकाबले खेले हैं। पहले मैच में उसने पाकिस्तान को हराया, दूसरे मैच में भारत ने नीदरलैंड्स की टीम को करारी शिकस्त दी। लेकिन तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसको हार के सामना करना पड़ा। अब भारत बांग्लादेश के खिलाफ वापस जीत की पटरी पर लौटने का प्रयास करेगी। वहीं बांग्लादेश ने भी अब तक तीन मुकाबलों में 2 मैच जीते हैं और एक मैच गंवाया है। आइए जानते हैं कि भारत-बांग्लादेश मैच को आप कब और कहां देख सकते हैं।

End of Feed