'वॉइस ऑफ क्रिकेट' ने चुनी टी20 वर्ल्‍ड कप की अपनी सर्वश्रेष्‍ठ टीम, देखकर भारतीय फैंस चौंक जायेंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2021, 07:00 AM IST

Harsha Bhogle picks his team of the tournament: 'वॉइस ऑफ क्रिकेट' के नाम से मशहूर हर्षा भोगले ने टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए अपनी टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्‍ठ टीम चुनी है। भोगले ने पाकिस्‍तान के तीन, इंग्‍लैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के दो-दो खिलाड़ी व नामीबिया के एक खिलाड़ी को चुना।

google

नई दिल्‍ली: 'वॉइस ऑफ क्रिकेट' के नाम से मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 के लिए अपनी सर्वश्रेष्‍ठ टीम चुनी है। ऑस्‍ट्रेलिया ने रविवार को न्‍यूजीलैंड को 8 विकेट से मात देकर पहली बार टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब जीता, जिसके साथ ही प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का समापन हुआ। भोगले ने अपनी टीम में पाकिस्‍तान के तीन, इंग्‍लैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के दो-दो जबकि नामीबिया के एक खिलाड़ी को शामिल किया। भोगले की टीम देखकर भारतीय फैंस निराश होंगे क्‍योंकि उनकी टीम में कोई भारतीय खिलाड़ी जगह नहीं बना सका है।

'वॉइस ऑफ क्रिकेट' ने चुनी टी20 वर्ल्‍ड कप की अपनी सर्वश्रेष्‍ठ टीम, देखकर भारतीय फैंस चौंक जायेंगे

हर्षा भोगले ने पाकिस्‍तान के कप्‍तान बाबर आजम को इंग्‍लैंड के जोस बटलर के साथ पारी की शुरूआत करने के लिए चुना है। बटलर और मोहम्‍मद रिजवान के बीच कड़ी प्रतिस्‍पर्धा थी, जिसमें इंग्लिश खिलाड़ी को तरजीह मिली। मिडिल ऑर्डर में नंबर-3 पर श्रीलंका के चरित असलंका को मौका दिया गया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम, पाकिस्‍तान के शोएब मलिक क्रमश: चौथे और पांचवें स्‍थान पर होंगे। हर्षा भोगले ने अपनी टीम में तीन ऑलराउंडर्स को जगह दी। उन्‍होंने इंग्‍लैंड के मोइन अली, श्रीलंका के वनिंदु हसरंगा और नामीबिया के डेविड वीज को बतौर ऑलराउंडर शामिल किया।

हर्षा भोगले ने क्रिकबज से बातचीत में कहा, 'यह सेमीफाइनल तक किए प्रदर्शन के आधार पर चुनी गई टीम है तो यह सभी के लिए टीम मैदान पर खिला सकते हैं। नंबर-1 सबसे आसान चयन है बाबर आजम। वह किसी भी टीम की नंबर-1 पसंद होंगे। जोस बटलर टॉस पर जोर देकर पहुंचे। उनकी मोहम्‍मद रिजवान के साथ कड़ी प्रतिस्‍पर्धा थी, लेकि बटलर में एक्‍स फैक्‍टर है, जिसके कारण उनका चयन हुआ।' भोगले ने नंबर-3 क्रम के लिए असलंका की जमकर तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि असलंका ने काफी प्रभावित किया और वह किसी से भी बढ़कर इस क्रम के लिए उपयुक्‍त हैं।

End of Feed