Asia Cup Final: भारतीय जर्सी पहने प्रशंसकों को नहीं दिया स्टेडियम में प्रवेश, कहा- इंडिया गो आउट, गो बैक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2022, 08:44 PM IST

एशिया कप 2022 के खिताबी मुकाबला देखने गए भारतीय दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया गया क्योंकि वो टीम इंडिया की जर्सी पहने थे। सुरक्षा कर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। 

google

दुबई: एशिया कप 2022 के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। जहां भारत आर्मी और टीम इंडिया की जर्सी पहनकर फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया गया।

Asia Cup Final: भारतीय जर्सी पहने प्रशंसकों को नहीं दिया स्टेडियम में प्रवेश, कहा- इंडिया गो आउट, गो बैक
Photo Credit: Instagram

भारतीय क्रिकेट टीम के फैन ग्रुप भारत आर्मी के ट्विर हैंडल से एक वीडियो साझा किया गया है जिसमें कुनाल नाम के शख्स ने अपने साथियों के साथ बताया कि उन्हें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम की जर्सी पहनकर नहीं घुसने दिया गया।

भारतीय जर्सी पहनने की वजह से नहीं दिया स्टेडियम में प्रवेश
प्रशंसक ने वीडियो में बताया, आप देख सकते हैं कि हम दुबई इंटरनेशन क्रिकेट स्टेडियम के बाहर हैं। मामला यह है कि एक भारतीय प्रशंसक के रूप में हमें फाइनल मैच देखने के लिए स्टेडियम में नहीं जाने दिया जा रहा है। ऐसा मेरे साथ ही नहीं अन्य लोगों के साथ भी हुआ है। हमें सीधे तौर पर वापस जाने के लिए कहा गया क्योंकि हमने भारत की जर्सी पहनी हुई थी। मैं ये समझ सकता हूं कि शायद ये निर्देश होंगे के केवल श्रीलंका और पाकिस्तान के फैन्स को स्टेडियम में जाने देना है।

End of Feed