IPL 2022: हार्दिक और राशिद को चुनने के बाद अब अहमदाबाद की टीम में शामिल होगा ये खिलाड़ी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2022, 06:00 AM IST

Shubman Gill, Ishan Kishan, IPL 2022: आईपीएल 2022 में अहमदाबाद की टीम भी जुड़ने जा रही है और उसके पास नीलामी से पहले तीन खिलाड़ियों को लेने की छूट है। हार्दिक पांड्या और राशिद खान के बाद अब इस खिलाड़ी का नाम सामने आया है।

google

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अहमदाबाद फ्रेंचाइजी उम्मीद के मुताबिक ही हार्दिक पांड्या और अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान को अपनी टीम से जोड़ने के लिए तैयार हैं लेकिन आगामी सत्र के लिए टीम ने तीसरी पसंद के तौर पर ईशान किशन की जगह भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को तरजीह दी है।

IPL 2022: हार्दिक और राशिद को चुनने के बाद अब अहमदाबाद की टीम में शामिल होगा ये खिलाड़ी
Photo Credit: PTI

पीटीआई-भाषा ने 10 जनवरी को सबसे पहले खबर दी थी कि पांड्या आगामी सत्र के लिए अहमदाबाद फ्रेंचाइजी की कप्तानी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और टीम ने राशिद खान के नाम को भी अंतिम रूप दे दिया है।

End of Feed