यूपीआई ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में हुए 9.83 लाख करोड़ के लेनदेन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 2, 2022, 01:23 PM IST

मौजूदा समय में UPI भारत में सबसे लोकप्रिय डिजिटल पेमेंट सिस्टम है। इससे 314 से ज्यादा बैंक जुड़े हुए हैं।

google

नई दिल्ली। भारत में डिजिटल पेमेंट का चलन बढ़ता जा रहा है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) द्वारा किए गए लेनदेन के आंकड़े जारी कर दिए हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2022 में यूपीआई के जरिए 9.83 लाख करोड़ रुपये के 558 करोड़ लेनदेन हुए, जो अब तक का रिकॉर्ड उच्च स्तर है। पिछले महीने यानी मार्च 2022 के मुकाबले यह लगभग 3 फीसदी ऊपर है। मार्च में यूपीआई के जरिए 9,60,581.66 करोड़ रुपये के 540 करोड़ लेनदेन हुए थे।

यूपीआई ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में हुए 9.83 लाख करोड़ के लेनदेन

साल- दर- साल 111 फीसदी की वृद्धि
पिछले साल से तुलना करें, तो लेनदेन की मात्रा में जोरदार वृद्धि दर्ज की गई है। यह 111 फीसदी बढ़ी है। लेनदेन के मूल्य में लगभग 100 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। अप्रैल 2021 में, UPI ने 4.93 ट्रिलियन रुपये के 2.64 अरब लेनदेन को प्रोसेस किया था। वित्त वर्ष 2022 में UPI ने 46 अरब से भी ज्यादा लेनदेन को प्रोसेस किया। इसकी राशि 84.17 ट्रिलियन रुपये से ज्यादा थी। वहीं वित्त वर्ष 2021 में इसने 22.28 अरब लेनदेन को प्रोसेस किया।

End of Feed