Share Market News Today, 20 May 2022: गुरुवार की गिरावट के बाद बाजार में रिकवरी आई। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ने इन्वेस्टर्स को तगड़ा मुनाफा दिया है। दिनभर की उथल- पुथल के बाद सेंसेक्स 1534.16 अंक यानी 2.90 फीसदी बढ़ा और 54,326.39 पर बंद हुआ। नि्टी की बात करें, तो यह 456.75 अंक यानी 2.89 फीसदी के उछाल के साथ 16,266.15 के स्तर पर बंद हुआ।

बाजार में आज कहां दिखा एक्शन? किन शेयर्स और सेक्टर्स पर रहा फोकस?
आइए जानते हैं सेक्टोरल फ्रंट पर कितना उछाल आया-
- बैंक - 2.88 फीसदी
- ऑटो - 2.79 फीसदी
- फाइनेंस सर्विस - 2.57 फीसदी
- एफएमसीजी - 2.14 फीसदी
- आईटी - 1.54 फीसदी
- मीडिया - 4.47 फीसदी
- मेटल - 4.20 फीसदी
- फार्मा - 3.69 फीसदी
- पीएसयू बैंक - 3.02 फीसदी
- प्राइवेट बैंक - 2.73 फीसदी
- रियल्टी - 4.21 फीसदी
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सभी दिग्गज कंपनियों के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। इनमें रिलायंस, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एम एंड एम, मारुति, आईटीसी, इंफोसिस, विप्रो, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, आईटीसी, बजजा फाइनेंस, एनटीपीसी, टीसीएस और पावर ग्रिड शामिल हैं।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 773.08 अंक बढ़कर 53565.31 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 240.40 अंक (1.52 फीसदी) उछलकर 16049.80 के स्तर पर खुला था।
