TRAI की 25 वीं वर्षगांठ पर पीएम ने जारी किया डाक टिकट, कहा- 6G की ओर बढ़ रहा है देश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 17, 2022, 01:35 PM IST

उन्होंने कहा कि, 'मुझे देश को खुद से निर्मित 5जी टेस्ट बेड समर्पित करने का अवसर मिला है। ये टेलीकॉम सेक्टर में क्रिटिकल और आधुनिक टेक्नोलॉजी की आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है।'

google

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) की 25 वीं वर्षगांठ पर आयोजित एक कार्यक्रम (25th anniversary of TRAI) को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कई बड़े ऐलान किए। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगले डेढ़ दशकों में 5G से देश की इकोनॉमी में 450 अरब डॉलर का योगदान होने वाला है। इससे ना सिर्फ देश की प्रगति होगी, बल्कि रोजगार के अवसरों को भी गति मिलेगी।

TRAI की 25 वीं वर्षगांठ पर पीएम ने जारी किया डाक टिकट, कहा- 6G की ओर बढ़ रहा है देश
Photo Credit: Twitter

पीएम ने की 5जी टेस्ट बेड की शुरुआत
प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इस कार्यक्रम को संबोधित किया और साथ ही एक डाक टिकट (Postal Stamp) भी जारी किया। इतना ही नहीं, उन्होंने 5जी टेस्ट बेड (5G Test Bed) की भी शुरुआत की। जिसे आईआईटी मद्रास के नेतृत्व में आठ संस्थानों द्वारा मल्टी इंस्टीट्यूट सहयोगी परियोजना के रूप में विकसित किया गया है। 

End of Feed