Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana: मुफ्त में कर सकते हैं सफर, जानें सरकारी योजना के बारे में सबकुछ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 17, 2021, 02:17 PM IST

Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana: दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 60 साल से अधिक उम्र के लोग मुफ्त में तीर्थ यात्रा कर सकते हैं।

google

Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana: जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की कई योजनाएं उपलब्ध हैं। आप इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने सपने साकार कर सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली सरकार (Delhi government) की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना (Mukhyamantri Tirth Yatra Scheme) के बारे में, जिसके तहत 60 साल से अधिक उम्र के लोग मुफ्त में तीर्थ यात्रा कर सकते हैं। जल्द ही इस सरकारी योजना (Government Scheme) की फिर से शुरू होने की उम्मीद है। इस योजना की शुरुआत साल 2018 में हुई थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) की वजह से इसे डेढ़ साल के लिए स्थगित कर दिया गया था।

Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana: मुफ्त में कर सकते हैं सफर, जानें सरकारी योजना के बारे में सबकुछ
Photo Credit: BCCL

इस योजना के जरिए साल 2018 से 2020 के बीच दिल्ली से 35,000 लोगों ने यात्रा की थी। हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जानकारी दी थी कि कैबिनेट ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना में अयोध्या (Ayodhya) की तीर्थ यात्रा को जोड़ने को मंजूरी दे दी है।

कौन उठा सकता है इस योजना का लाभ? (Eligibility Criteria)

End of Feed