लगातार तीसरे महीने 1.40 लाख करोड़ से ज्यादा रहा GST कलेक्शन, लेकिन अप्रैल से 16 फीसदी कम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2022, 03:01 PM IST

GST Collection: भारत सरकार ने माल एवं सेवा कर (GST) कलेक्शन के आंकड़े जारी कर दिए हैं। लगातार तीसरे महीने जीएसटी कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपये के पार रहा।

google

नई दिल्ली। मई में सरकार को भारी भरकम जीएसटी कलेक्शन हुआ है। पिछले महीने सरकार द्वारा 1.41 लाख करोड़ रुपये का माल और सेवा कर संग्रह किया गया। हालांकि यह अप्रैल में हुए संग्रह से 16 फीसदी कम है। मई 2022 में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन (GST Collection) 1,40,885 करोड़ रुपये रहा। अप्रैल 2022 में जीएसटी संग्रह 1.68 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर था। वहीं उससे पिछले मार्च यानी महीने में सकल जीएसटी संग्रह 1.42 लाख करोड़ रुपये था। इसलिए मई महीने का कलेक्शन पिछले तीन महीने में सबसे कम है।

लगातार तीसरे महीने 1.40 लाख करोड़ से ज्यादा रहा GST कलेक्शन, लेकिन अप्रैल से 16 फीसदी कम
Photo Credit: BCCL

वित्त मंत्रालय ने कहा कि, 'मई 2022 के महीने में सकल जीएसटी राजस्व में से सीजीएसटी 25,036 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 32,001 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 73,345 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 37,469 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 10,502 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र किए गए 931 करोड़ रुपये सहित) है।'

End of Feed