Assam Floods: मुकेश अंबानी ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दान किए 25 करोड़, मुख्यमंत्री सरमा ने जताया आभार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2022, 01:06 PM IST

Assam Floods: बारिश और बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित कछार और नागांव जिलों में कई स्थानों पर चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं और आपातकालीन राहत किट वितरित किए जा रहे हैं।

google

Assam Floods: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके बेटे अनंत अंबानी ने असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। रिलायंस फाउंडेशन ने असम मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 करोड़ रुपए का योगदान दिया है। असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण मोड़ पर असम के लोगों के साथ खड़े होने के लिए मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी का हार्दिक आभार। ये हमारे बाढ़ राहत उपायों के लिए काफी मददगार साबित होगा।

Assam Floods: मुकेश अंबानी ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दान किए 25 करोड़, मुख्यमंत्री सरमा ने जताया आभार
Photo Credit: Times of India

मुकेश अंबानी ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दान किए 25 करोड़ रुपए

बाढ़ की विभिषिका झेल रहे असम में रिलायंस फाउंडेशन पिछले एक माह से बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटा है। इसके लिए रिलायंस फाउंडेशन की टीमें असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, पशुपालन और पशु चिकित्सा विभाग, जिला प्रशासन तथा अन्य नागरिक समाजिक संगठनों के साथ मिल कर काम कर रही है।

End of Feed