अप्रैल में बेरोजगारी दर बढ़कर हुई 7.83 फीसदी, शहरों में सबसे ज्यादा असर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 2, 2022, 10:36 AM IST

CMIE Unemployment Rate Data: सेंटर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकोनॉमी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में बेरोजगारी दर मार्च के 7.60 फीसदी के मुकाबले बढ़कर 7.83 फीसदी हो गई है।

google

CMIE Unemployment Rate Data:  रिकवर होती इकोनॉमी और बढ़ते GST कलेक्शन के बीच एक चिंताजनक खबर आई है। अप्रैल के महीने में बेरोजगारी दर में इजाफा हुआ है। सेंटर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकोनॉमी (Centre for Monitoring Indian Economy) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में बेरोजगारी दर मार्च के 7.60 फीसदी के मुकाबले बढ़कर 7.83 फीसदी हो गई है। इस दौरान ग्रामीण इलाकों के मुकाबले शहरों में ज्यादा बेरोजगारी बढ़ी है। इसके अलावा श्रमिक भागीदारी दर में भी कोविड-19 पूर्व स्थिति से पहले की तुलना में काफी गिरी है। 

अप्रैल में बेरोजगारी दर बढ़कर हुई 7.83 फीसदी, शहरों में सबसे ज्यादा असर

इन राज्यों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी

CMIE की रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल के महीने में बेरोजगारी दर मार्च के 8.28 फीसदी के मुकाबले बढ़कर 9.22 फीसदी हो गई है। वहीं ग्रामीण इलाकों में अलग असर दिखा है। यहां पर अप्रैल में बेरोजगारी दर , मार्च के मुकाबले घटी है। ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी मार्च के 7.29 फीसदी से गिरकर अप्रैल में 7.18 फीसदी पर आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा और राजस्थान में दर्ज की गई है। हरियाणा में यह 34.5 फीसदी और राजस्थान में 28.8 फीसदी है। अर्थशास्त्रियों के अनुसार उम्मीद के अनुसार कम इकोनॉमिक रिकवरी और बढ़ती कीमतों की वजह से नौकरियों पर असर पड़ा है। मार्च में उपभोक्ता महंगाई दर 17 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचकर 6.95 फीसदी हो गई है।

End of Feed