Wheat MSP: वर्ष 2025-26 के लिए गेहूं खरीद का लक्ष्य तय, जानिए कितना रखा गया न्यूनतम समर्थन मूल्य

Wheat MSP: सरकार ने अप्रैल से शुरू होने वाले 2025-26 रबी मार्केटिंग सत्र के लिए गेहूं खरीद का लक्ष्य तय कर दिया है, जानिए प्रति क्विंटल कितना न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) रखा गया है।

Wheat MSP: सरकार ने शुक्रवार को अप्रैल से शुरू होने वाले 2025-26 रबी मार्केटिंग सत्र के लिए 3.1 करोड़ टन गेहूं खरीद का लक्ष्य तय किया। कृषि मंत्रालय ने फसल वर्ष 2024-25 (जुलाई-जून) में 11.5 करोड़ टन रिकॉर्ड गेहूं उत्पादन का लक्ष्य रखा है, इसके बावजूद खरीद लक्ष्य कम है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को यहां राज्य के खाद्य सचिवों के साथ हुई बैठक में गेहूं, धान और मोटे अनाज जैसी रबी फसलों के लिए खरीद लक्ष्य तय किया गया।

Wheat Procurement Target, Rabi Marketing Season

इतनी एमएसपी पर होगी गेहूं की खरीद

गेहूं खरीद का लक्ष्य

विचार-विमर्श के बाद, आगामी 2025-26 मार्केटिंग सत्र के लिए गेहूं खरीद का लक्ष्य 3.1 करोड़ टन, चावल 70 लाख टन और मोटे अनाज 16 लाख टन निर्धारित किया गया। राज्यों से आगामी मार्केटिंग सत्र में गेहूं और चावल की खरीद को अधिकतम करने के लिए सक्रिय कदम उठाने को कहा गया। राज्यों से फसलों के विविधीकरण और आहार चलन में पोषण बढ़ाने को प्रोत्साहित करने के लिए मोटे अनाज की खरीद पर ध्यान केंद्रित करने को भी कहा गया।

End of Feed