राहत की खबर! देश में चीनी उत्पादन में जबरदस्त उछाल, 4 गुना बढ़ा प्रोडक्शन

Sugar Production: चालू सत्र (2026-27) में 5 नवंबर तक चीनी का उत्पादन 4 गुना बढ़कर 12.85 लाख टन हुआ। महाराष्ट्र और यूपी में गन्ने की समय से पहले पेराई से उत्पादन बढ़ा। देश में 36 लाख टन पुराने स्टॉक के साथ चीनी का पर्याप्त भंडार मौजूद है।

Sugar Production : देश में चीनी उत्पादन के मोर्चे पर एक बहुत अच्छी खबर सामने आई है। चालू मार्केटिंग वर्ष (2026-27) में देश के भीतर चीनी का उत्पादन काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उद्योग संगठन 'भारतीय चीनी एवं जैव-ऊर्जा विनिर्माता संघ' (ISMA/इस्मा) के अनुसार, इस नए सत्र में अब तक देश का कुल चीनी उत्पादन 4 गुना बढ़कर 12.85 लाख टन तक पहुंच गया है। उद्योग एक्सपर्ट्स और ISMA का मानना है कि उत्पादन में हुई इस जबरदस्त बढ़ोतरी की मुख्य वजह इस बार गन्ने की पेराई का काम समय से पहले शुरू होना है। चीनी मिलों के जल्दी चालू होने से बाजार में नई चीनी की आवक भी तेजी से शुरू हो गई है।

Sugar production, Maharashtra sugar production, Uttar Pradesh sugar mills, ISMA, Sugar mills, Sugarcane crushing

गन्ने की समय से पहले पेराई से चीनी उत्पादन में उछाल

मिलों के समय से चालू होने का दिखा बड़ा असर

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक ISMA द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 5 नवंबर 2026 तक देश भर की करीब 184 चीनी मिलों में पेराई का काम पूरी तरह शुरू हो चुका है। अगर इसकी तुलना पिछले साल की इसी अवधि से करें, तो पिछले साल इस तारीख तक केवल 154 मिलों में ही पेराई का काम शुरू हो पाया था। चालू सत्र में अब तक हुए 12.85 लाख टन चीनी उत्पादन के मुकाबले पिछले साल इसी समय तक देश में केवल 3.20 लाख टन चीनी का ही उत्पादन हो सका था। देश के प्रमुख चीनी उत्पादक राज्यों में मिलों के एक के बाद एक चालू होने से उत्पादन के आंकड़ों में यह बड़ा सुधार देखने को मिला है।

End of Feed