कृषि मंत्री किसानों को देंगे टिप्स, पराली जलाने पर लगेगी रोक, बनाया ये प्लान

Stubble Burning: केंद्र सरकार पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए नई योजना बनाएगी। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि धान बुवाई से ही किसानों को जागरूक कर प्रदूषण और मिट्टी के नुकसान को कम किया जाएगा।

Stubble Burning : केंद्र सरकार पराली जलाने की समस्या को रोकने के लिए नई और व्यापक योजना तैयार करने जा रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि सरकार धान की बुवाई के समय से ही किसानों को जागरूक करेगी, ताकि फसल कटाई के बाद पराली जलाने की नौबत न आए। इस कदम का उद्देश्य पर्यावरण को बचाना और मिट्टी की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखना है।

Stubble Burning, Shivraj Singh Chouhan, Crop Residue Management

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पराली जलाने से रोकने के लिए किसानों को पहले सुझाव देंगे।

पर्यावरण मंत्री के साथ हुई अहम बैठक

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मंगलवार को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने के उपायों पर चर्चा की गई। साथ ही फसल अवशेष यानी पराली के बेहतर प्रबंधन के लिए नई योजनाओं पर भी विचार किया गया। सरकार का मानना है कि पराली जलाने की समस्या का समाधान केवल सख्ती से नहीं, बल्कि किसानों को सही जानकारी और सुविधाएं देकर किया जा सकता है।

End of Feed