Potato-Onion-Tomato Prices: आलू, प्याज, टमाटर की खुदरा कीमतों गिरावट, अभी और नरमी के आसार? जानिए क्या कहते हैं अर्थशास्त्री

Potato, Onion, Tomato Prices: आलू, टमाटर और प्याज की खुदरा कीमतों में पिछले एक सप्ताह में 20-25% की गिरावट आई है, लेकिन महंगाई को कम करने के लिए यह नाकाफी है। अगले कुछ महीनों में इनकी कीमतें और कम होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं अर्थशास्त्री क्या कहते हैं।

Potato, Onion, Tomato Prices: भारतीय घरों में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाली मुख्य सब्जियों आलू, टमाटर और प्याज की खुदरा कीमतों में पिछले एक सप्ताह में 20-25% की गिरावट आई है, हालांकि यह पिछले दिसंबर की तुलना में अभी भी अधिक है। व्यापारियों का कहना है कि पिछले 6 महीनों में कीमतों में काफी उछाल आया है और इसलिए पिछले साल के स्तर पर पहुंचने में समय लगेगा। जनवरी के मध्य तक कीमतें मौजूदा स्तर से और कम हो जाएंगी और पिछले साल के बराबर हो सकती हैं, जिससे आने वाले महीनों में खाद्य महंगाई दर (Food inflation) पर नरमी का असर पड़ने की उम्मीद है।

Potato, Onion, Tomato prices

आलू,प्याज, टमाटर की कीमतों में क्यों आई गिरावट, जानिए वजह (तस्वीर-Canva)

क्यों आई आलू की कीमतों में गिरावट?

आलू की कीमतों में गिरावट आई है क्योंकि फसल के लिए रकबा बढ़ा है, सबसे बड़े उत्पादक उत्तर प्रदेश में नई फसल की आवक मजबूत है और कोल्ड स्टोरेज जो कीमतों में और वृद्धि के लिए स्टॉक रखे हुए थे, अब पुराने स्टॉक को खत्म करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। ईटी के मुताबिक उत्तर प्रदेश कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने कहा कि 2025 में आलू की कीमतें निचले स्तर पर रहेंगी क्योंकि उत्पादन मजबूत होने और पश्चिम बंगाल में रकबा बढ़ने की उम्मीद है।

End of Feed