कृषि

PM Kisan 19th Instalment: इस दिन खिलेंगे 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के चहरे, जानें कब आ रही 19वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को पीएम-किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इसमें 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में लगभग 22,000 करोड़ रुपये सीधे स्थानांतरित किए जाएंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि 9.8 करोड़ किसानों को कुल 22,000 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। चौहान ने कहा कि 18वीं किस्त में लाभार्थियों की संख्या 9.6 करोड़ थी, जो अब बढ़ गई है।

Image

इस दिन खिलेंगे 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के चहरे

Photo : Times Now Digital

PM Kisan 19th Instalment: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को पीएम-किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इसमें 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में लगभग 22,000 करोड़ रुपये सीधे स्थानांतरित किए जाएंगे। सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को हर चार महीने में 2,000 रुपये देती है। इस तरह तीन बराबर किस्तों में कुल 6,000 रुपये का वार्षिक लाभ मिलता है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''प्रधानमंत्री 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर में एक समारोह में पीएम-किसान की 19वीं किस्त जारी करेंगे।''

9.8 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि 9.8 करोड़ किसानों को कुल 22,000 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। चौहान ने कहा कि 18वीं किस्त में लाभार्थियों की संख्या 9.6 करोड़ थी, जो अब बढ़ गई है। मंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत अब तक कुल 3.46 लाख करोड़ रुपये दिए हैं और अगले सप्ताह 19वीं किस्त जारी होने के बाद यह राशि बढ़कर 3.68 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी।

इन चीजों के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

फरवरी 2019 में शुरू की गई पीएम-किसान दुनिया की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजना है और इसने किसानों को बीज और उर्वरकों की खरीद के लिए अपने खर्चों को पूरा करने में मदद की है। पंजाब में प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बातचीत के बारे में पूछने पर चौहान ने कहा कि सरकार कृषक समुदाय के साथ बातचीत कर रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार उत्पादन बढ़ाने, खेती की लागत कम करने, किसानों की आय बढ़ाने और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article