कृषि

Onions: प्याज के एक्सपोर्ट से हटा बैन, कीमत भी बढ़ी, पाम ऑयल पर बढ़ा एक्सपोर्ट शुल्क

पिछले कुछ समय से प्याज की कीमतों में कमी देखने को मिल रही थी और सरकार को उम्मीद थी कि आने वाले समय में प्याज की कीमतों में और भी कमी देखने को मिलेगी। हाल ही में जानकारी के अनुसार प्याज के एक्सपोर्ट से बैन हटा दिया गया है। साथ ही प्याज के एक्सपोर्ट पर लगने वाले शुल्क को 40% से कम करके 20% कर दिया गया है।

Image

प्याज के एक्सपोर्ट से हटा बैन, कीमत भी बढ़ी, पाम ऑयल पर बढ़ा एक्सपोर्ट शुल्क

Photo : iStock

Onions: कुछ समय पहले ही प्याज की कीमतें 70 से 80 रुपए प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची थी। पिछले कुछ हफ़्तों में प्याज की कीमतें कम होने लगी थीं और यह 67 से 63 रुपए प्रति किलोग्राम की कीमत पर खुदरा मंडियों में बिक रही थी। लेकिन अब एक बार फिर प्याज की कीमतों में बढ़त देखने को मिल सकती है। हाल ही में सामने आ रही जानकारी के मुताबिक भारत सरकार ने प्याज के एक्सपोर्ट से बैन हटा लिया है। इसके साथ ही कुछ अन्य बड़े फैसले भी लिए गए हैं जिनकी वजह से आने वाले समय में प्याज की कीमत में वृद्धि हो सकती है।

क्यों बढ़ेगी कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स से प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार भारत सरकार ने प्याज के एक्सपोर्ट से बैन हटाने के साथ-साथ एक्सपोर्ट शुल्कों में भी बदलाव किये हैं जिससे कि प्याज की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। प्याज के एक्सपोर्ट शुल्क को 40% से घटाकर 20% कर दिया है। इसी वजह से प्याज की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी देखने मिल रही है। बीते बुधवार को दिल्ली के किशनगंज रेलवे स्टेशन पर 840 मेट्रिक टन प्याज लिए एक और रेलगाड़ी पहुंच चुकी है। सरकार द्वारा इस प्याज का अधिकतर हिस्सा आजादपुर मंडी में रिलीज किया जाएगा और माना जा रहा है कि इस एक कदम से प्याज की खुदरा कीमतें 35 रुपए प्रति किलोग्राम तक गिर सकती हैं।

अन्य बड़े फैसले

प्याज पर एक्सपोर्ट शुल्क बढ़ाने के साथ ही पाम ऑयल पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में भी बदलाव किये गए हैं। पाम ऑयल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 27.5% कर दिया गया है। यह फैसला इसीलिए लिया गया है ताकि किसानों को सोयाबीन की सही कीमत मिल सके। आपको बता दें कि इस वक्त सोयाबीन की MSP 4 हजार 892 रुपये है। इसी बीच महाराष्ट्र सरकार को केंद्र से MSP पर सोयाबीन खरीदने की अनुमति भी दे दी है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article