Milk Production: भारत का दूध उत्पादन 2023-24 में 4% बढ़ा, उत्तर प्रदेश की रही सबसे अधिक हिस्सेदारी

Milk Producation: राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने बताया कि भैंस के दूध उत्पादन में 16 प्रतिशत की सालाना गिरावट के बावजूद बीते वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का दूध उत्पादन चार प्रतिशत बढ़कर 23.93 करोड़ टन पर पहुंच गया है।

Milk Production: केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने मंगलवार को कहा कि भैंस के दूध उत्पादन में 16 प्रतिशत की सालाना गिरावट के बावजूद बीते वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का दूध उत्पादन चार प्रतिशत बढ़कर 23.93 करोड़ टन पर पहुंच गया है। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। दुनिया के सबसे बड़े दूध उत्पादक देश भारत का दूध उत्पादन 2022-23 में 23.06 करोड़ टन था। हालांकि, आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले दो वित्त वर्षों में वार्षिक वृद्धि दर धीमी रही है। वर्ष 2017-18 में वृद्धि दर 6.62 प्रतिशत थी। वित्त वर्ष 2018-19 में यह 6.47 प्रतिशत; 2019-20 में 5.69 प्रतिशत; 2020-21 में 5.81 प्रतिशत; और 2021-22 में 5.77 प्रतिशत रही थी। 2022-23 में यह घटकर 3.83 प्रतिशत और 2023-24 में 3.78 प्रतिशत रह गई।

Milk Production

Milk Production

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्पादकता में सुधार के दम पर 2023-24 में दूध उत्पादन बढ़कर लगभग 23.9 करोड़ टन हो गया है। सरकार ने राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2024 के अवसर पर बुनियादी पशुपालन सांख्यिकी 2024 जारी की। राष्ट्रीय दुग्ध दिवस हर साल 26 नवंबर को श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन के सम्मान में मनाया जाता है, जिनका जन्म इसी दिन हुआ था।

End of Feed