National Agriculture Fair: केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh Chouhan) की पहल पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार के सहयोग से मध्य प्रदेश के रायसेन में राष्ट्रीय कृषि मेला आयोजित किया जा रहा है यह मेला आधुनिक तकनीक के जरिए खेती को नई दिशा देगा और किसानों को खेत‑खेत तक पहुंच चुकी तकनीकें दिखाने का अवसर प्रदान करेगा। शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि यह तीन दिवसीय मेला 11 से 13 अप्रैल तक रायसेन के दशहरा मैदान में आयोजित होगा इसमें वृहद प्रदर्शनी के साथ लाइव डेमो और प्रशिक्षण सत्र होंगे इस मेला का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन अनुसार विकसित खेती और समृद्ध किसान का संकल्प जमीन पर उतारना है।
आधुनिक मशीनरी का प्रदर्शन
मेला के विशेष मशीनरी सेक्शन में ग्रीनलैंड एग्रो‑टेक, एग्री किंग, सोनालिका, शक्तिमान, वीएसटी, न्यू हॉलैंड, स्वराज और ग्रीव्स जैसी अग्रणी कंपनियां रीपर‑बाइंडर, सेल्फ‑प्रोपेल्ड रीपर‑बाइंडर, रोटावेटर, कॉर्न पिकर विद साइलज, विभिन्न क्षमता के ट्रैक्टर, स्क्वायर व राउंड बेलर, PTO हे रेक, रोटरी स्लैशर, रोटरी मल्चर, सुपर सीडर, पावर सीडर, शुगरकेन हार्वेस्टर, राइस ट्रांसप्लांटर, कॉटन पिकर‑हार्वेस्टर, पावर वीडर, ब्रश कटर, चाफ कटर और बूम स्प्रेयर जैसे आधुनिक यंत्रों का लाइव प्रदर्शन करेंगे किसान इन यंत्रों के संचालन रखरखाव लागत‑लाभ और फसल‑अनुरूप उपयोग के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे साथ ही कई यंत्रों पर विशेष छूट और वित्तीय विकल्पों की जानकारी भी मिलेगी ताकि आधुनिक यंत्रों का उपयोग करके खेती में तेजी लाई जा सके।
ड्रोन और नैनो‑उर्वरक: खेती का नया गेम चेंजर
डेमो‑प्लॉट में ड्रोन के माध्यम से नैनो‑उर्वरक और कीटनाशकों के छिड़काव का प्रदर्शन किया जाएगा किसान देख सकेंगे कि कम समय कम श्रम और कम लागत में बड़े क्षेत्र पर समान और परिशुद्ध छिड़काव कैसे किया जा सकता है विशेषज्ञ किसान समूहों को ड्रोन ऑपरेशन फसल‑निगरानी डिजिटल मैपिंग और स्मार्ट फार्मिंग समाधान जैसे सेंसर मोबाइल‑एप आधारित सलाह और डेटा‑ड्रिवन निर्णयों पर मार्गदर्शन देंगे इससे ड्रोन नैनो‑उर्वरक और स्मार्ट फार्मिंग की अवधारणा सीधे खेत‑खलिहान तक पहुँच सकेगी
जल संरक्षण और सूक्ष्म सिंचाई: प्रति बूंद अधिक फसल
सूक्ष्म सिंचाई और जल‑प्रबंधन सेक्शन में जैन इरिगेशन, नेताफिम, फिनोलेक्स, महिंद्रा ईपीसी, रिवुलिस, अशीरवाद, ड्रिप इंडिया और ऑटोमैट जैसी कंपनियां ड्रिप और स्प्रिंकलर सिस्टम ऑटोमेशन यूनिट फर्टिगेशन सोलर पंप और वाटरशेड मॉडल प्रदर्शित करेंगी किसान सीखेंगे कि सीमित जल संसाधन के बावजूद अधिक पैदावार कैसे बढ़ाई जा सकती है और खेत को सूखा‑बाढ़ दोनों से लचीला बनाया जा सकता है
पॉलीहाउस और समेकित कृषि प्रणाली
हॉर्टिकल्चर डिवीजन पॉलीहाउस डेमो मोबाइल कोल्ड‑स्टोरेज शेड‑नेट और देशभर की पौध‑नर्सरी के माध्यम से उच्च उपज देने वाले प्रमाणित बीज फूल और सब्जियों की संरक्षित खेती और जलवायु‑जोखिम प्रबंधन के अवसर किसानों को बताएगा ICAR समेकित कृषि प्रणाली मल्टी‑लेयर फार्मिंग फसल‑ठंडा रखने की तकनीक जलवायु‑नियंत्रित संरचनाएँ और जलवायु‑स्मार्ट खेती के मॉडल भी प्रदर्शित करेगा साथ ही पराली प्रबंधन हेतु हैपी सीडर सुपर सीडर व अन्य यंत्रों का प्रदर्शन और नुक्कड़ नाटक के जरिए किसानों को पराली अब समस्या नहीं बल्कि खेत की समृद्धि का आधार बनाने का संदेश दिया जाएगा। यह मेला किसानों को आधुनिक तकनीक यंत्र और स्मार्ट फार्मिंग के व्यावहारिक मॉडल दिखाने का राष्ट्रीय मंच बनेगा जिससे खेती में उत्पादन वृद्धि जल संरक्षण और पर्यावरण‑सुरक्षा का संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सकेगा
