Kisan ki Khabren: पंजाब से 155 लाख टन अनाज उठाने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाएगी केंद्र सरकार, इसलिए लिया फैसला

Kisan ki khabren: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि केंद्र सरकार 155 लाख टन गेहूं-चावल उठाने के लिए विशेष ट्रेनें चलाएगा, जिससे किसानों को राहत और भंडारण समस्या कम होगी।

Kisan ki khabren: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने शुक्रवार (10 अप्रैल 2026) को कहा कि केंद्र सरकार पंजाब से बड़ी मात्रा में गेहूं और चावल उठाने के लिए विशेष ट्रेनें (Special Trains) चलाने पर सहमत हो गई है। उन्होंने बताया कि करीब 155 लाख टन अनाज को बाहर भेजने की योजना बनाई गई है। इस फैसले से राज्य के किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि इससे अनाज रखने की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।

Kisan ki khabren, Bhagwant Mann, Punjab wheat procurement, Punjab rice procurement, central government, Prahlad Joshi

केंद्र ने अनाज उठाव के लिए दी सहमति (तस्वीर-istock)

भंडारण संकट से मिलेगी राहत

न्यूज एजेंसी पीटीआई पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस समय पंजाब में भंडारण की गंभीर समस्या है। राज्य के ज्यादातर पक्के (छत वाले) गोदाम पहले से ही भरे हुए हैं। वहीं मौजूदा रबी सीजन में करीब 130 से 132 लाख टन गेहूं की खरीद होने की संभावना है। ऐसे में अगर अनाज का समय पर उठाव नहीं हुआ, तो नई फसल को रखने में दिक्कतें आ सकती हैं।

End of Feed