Kisan Diwas 2025: 23 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है किसान दिवस? जानें डिटेल

Kisan Diwas 2025: किसान दिवस केवल सिर्फ एक दिवस नहीं है बल्कि देश के अन्नदाता के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि किसान खुशहाल होगा तभी देश समृद्ध होगा। आइए जानते हैं किसान दिवस कब और क्यों मनाया जाता है।

Kisan Diwas 2025: भारत में हर साल 23 दिसंबर को किसान दिवस (राष्ट्रीय किसान दिवस) मनाया जाता है। यह दिन देश के किसानों के अमूल्य योगदान को सम्मान देने और भारत के 5वें प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती के रूप में मनाया जाता है। चौधरी चरण सिंह को किसानों का सच्चा हितैषी माना जाता है, जिन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में किसान, ग्रामीण समाज और कृषि सुधारों के लिए काम किया।

National farmers day, Farmer day, Farmers day 2025, Kisan diwas

क्यों मनाया जाता है किसान दिवस (तस्वीर-istock)

किसान दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

किसान दिवस हर वर्ष 23 दिसंबर को पूरे देश में मनाया जाता है। यह दिन इसलिए चुना गया क्योंकि इसी दिन 1902 में चौधरी चरण सिंह का जन्म हुआ था। उन्होंने 1979–80 के दौरान भारत के प्रधानमंत्री के रूप में काम किया। किसानों के अधिकारों और भूमि सुधारों के लिए उनके संघर्ष को देखते हुए भारत सरकार ने वर्ष 2001 में 23 दिसंबर को आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय किसान दिवस घोषित किया।

End of Feed