कम जगह में भी उगा सकते हैं हरी मिर्च, किसान ऐसे कर सकते हैं बंपर कमाई

Green Chilli Farming: हरी मिर्च की खेती कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली फसल है। सही बीज, उचित सिंचाई, खाद और देखभाल से किसान घर या खेत में अच्छी पैदावार ले सकते हैं।

Green Chilli Farming : भारतीय रसोई में हरी मिर्च का इस्तेमाल करीब हर दिन होता है। सब्जी का तड़का हो, चटनी बनानी हो या पकौड़ों का स्वाद बढ़ाना हो, हरी मिर्च हर खाने का जरूरी हिस्सा बन चुकी है। यही कारण है कि इसकी मांग सालभर बनी रहती है। अच्छी बात यह है कि हरी मिर्च की खेती (chilli cultivation) करने के लिए बड़े खेत की जरूरत नहीं होती। किसान चाहें तो कम जगह में भी इसकी खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। घर की छत, बालकनी या छोटे खेत में भी इसे आसानी से उगाया जा सकता है।

green chilli farming, chilli cultivation, organic farming,  chilli plant care, seed germination, vegetable farming

कैसे करें हरी मिर्च की खेती (तस्वीर-istock)

अच्छे बीज का चुनाव है सबसे जरूरी

हरी मिर्च की अच्छी पैदावार के लिए सबसे पहले सही और स्वस्थ बीज का चुनाव करना जरूरी है। किसान बीज बाजार से खरीद सकते हैं या फिर पकी हुई लाल मिर्च से भी बीज तैयार कर सकते हैं। पूरी तरह पकी हुई मिर्च के बीज ज्यादा मजबूत होते हैं और जल्दी अंकुरित होते हैं। बीज निकालने के बाद उन्हें एक दिन तक छांव में सुखाना चाहिए। इससे बीज खराब नहीं होते और पौधे जल्दी निकलते हैं।

End of Feed