चावल उत्पादन में बना नया रिकॉर्ड, दलहन-तिलहन ने बढ़ाई चिंता

Rice Production: कृषि मंत्रालय के अनुसार खरीफ सत्र में देश का चावल उत्पादन बढ़कर रिकॉर्ड 12.45 करोड़ टन हो गया, जो पिछले वर्ष से 1.4% अधिक है। हालांकि, इस बार दलहन, तिलहन और कपास के उत्पादन में कमी दर्ज की गई है।

Rice Production : कृषि मंत्रालय के अनुसार अक्टूबर में समाप्त हुए खरीफ सत्र के दौरान देश का चावल उत्पादन 12.45 करोड़ टन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, जो पिछले साल की तुलना में 1.4% अधिक है। हालांकि, इस बार दलहन, तिलहन और कपास के उत्पादन में कमी आई है। मंत्रालय के पहले अग्रिम अनुमान के मुताबिक, खरीफ 2025-26 में कुल खाद्यान्न उत्पादन 17.33 करोड़ टन रहने की उम्मीद है। यह पिछले वर्ष के 16.95 करोड़ टन की तुलना में अधिक है। पिछले खरीफ 2024-25 में चावल का उत्पादन 12.28 करोड़ टन दर्ज किया गया था।

rice production, pulses production

खरीफ में चावल की ऐतिहासिक पैदावार, लेकिन दलहन-तिलहन में गिरी चमक (तस्वीर-Canva)

खरीफ फसलों और मौसम का प्रभाव

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मंत्रालय ने बताया कि मुख्य खरीफ फसलों के उत्पादन में इस बार रिकॉर्ड बढ़ोतरी का अनुमान है। खरीफ फसलें जून-जुलाई में बोई जाती हैं और सितंबर-अक्टूबर में काटी जाती हैं। चावल के साथ ही दलहन और तिलहन भी खरीफ की प्रमुख फसलें हैं। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में अधिक बारिश से नुकसान हुआ, लेकिन ज्यादातर इलाकों को अच्छे मानसून का लाभ मिला, जिससे फसलें अच्छी रहीं।

End of Feed