कृषि

Resilient Agricultural Systems: भारत फूड सिक्योरिटी के लिए प्रतिबद्ध, लचीली कृषि प्रणालियां विकसित करने पर भी जोर

Resilient Agricultural Systems: एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि हमारा नजरिया न केवल प्रोडक्टिविटी पर केंद्रित है बल्कि आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करता है। साथ ही किसानों की समृद्धि को बढ़ाता है।'

Image

भारत फूड सिक्योरिटी के लिए प्रतिबद्ध

KEY HIGHLIGHTS
  • फूड सिक्योरिटी के लिए प्रतिबद्ध
  • भारत का इस पर काफी फोकस
  • लचीली कृषि प्रणालियों पर भी जोर

Resilient Agricultural Systems: कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री राम नाथ ठाकुर ने कहा कि भारत लचीली कृषि प्रणालियां विकसित करने और ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर फूड सिक्योरिटी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने 12-14 सितंबर, 2024 को ब्राजील के कुइआबा में जी20 कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए यह टिप्पणी की। भारत ने बैठक में खाद्य सुरक्षा में अंतरराष्ट्रीय व्यापार के योगदान को बढ़ाने पर भी जोर दिया।

ये भी पढ़ें -

प्रोडक्टिविटी पर फोकस

एक आधिकारिक बयान में ठाकुर के हवाले से कहा गया, ''हमारा नजरिया न केवल प्रोडक्टिविटी पर केंद्रित है बल्कि आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करता है। साथ ही किसानों की समृद्धि को बढ़ाता है।'

किसानों की समृद्धि बढ़ाने के प्रयास

ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत कृषि विकास को प्राथमिकता दे रहा है और किसानों की समृद्धि बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि भारत खाद्य सुरक्षा और पोषण सुनिश्चित करने के लिए विश्व के सबसे बड़े खाद्य-आधारित सुरक्षा कार्यक्रमों को लागू कर रहा है।

4 चीजों पर हुई चर्चा

बैठक में वैश्विक कृषि के प्राथमिकता वाले चार प्रमुख क्षेत्रों - 1) कृषि और खाद्य प्रणालियों की उनके विविध आयामों में स्थिरता, 2) खाद्य सुरक्षा और पोषण में अंतरराष्ट्रीय व्यापार के योगदान को बढ़ाना, 3) टिकाऊ और समावेशी कृषि एवं खाद्य प्रणालियों में छोटे किसानों की भूमिका को बढ़ाना और 4) मूल्य श्रृंखलाओं में मछली पालन को बढ़ावा देना, पर भी चर्चा की गई। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article