IMD Rainfall Forecast: सामान्य से कम मानसून होने की आशंका, महंगाई बढ़ने और कृषि उत्पादन प्रभावित होने का खतरा

IMD Rainfall Forecast: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार सामान्य से कम मानसून की 60% आशंका है। इससे कृषि उत्पादन, ग्रामीण आय और मांग प्रभावित हो सकती है। फेस्टिवल बिक्री पर असर पड़ेगा, जबकि महंगाई बढ़ने का खतरा भी रहेगा।

IMD Rainfall Forecast : देश में इस साल मानसून (Monsoon) को लेकर चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग (IMD) ने अपने बारिश के अनुमान में कटौती की है। नए अनुमान के अनुसार, सामान्य से कम बारिश होने की संभावना करीब 60 प्रतिशत तक बताई जा रही है। अगर मानसून कमजोर रहता है, तो इसका असर केवल खेती तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था, बाजार और आम लोगों के खर्च पर भी दिखाई दे सकता है।

IMD Rainfall Forecast, Monsoon, Weak Monsoon, Inflation, Food Inflation, Rural Demand, Consumption Growth

कमजोर मानसून का साया: महंगाई बढ़ने और ग्रामीण मांग टूटने का बड़ा खतरा (तस्वीर-istock)

कृषि क्षेत्र पर पड़ सकता है दबाव

भारत की बड़ी आबादी आज भी खेती और उससे जुड़े कामों पर निर्भर है। ऐसे में मानसून कमजोर रहने से फसलों की बुवाई और उत्पादन प्रभावित हो सकता है। पर्याप्त बारिश नहीं होने पर किसानों की लागत बढ़ सकती है और कई इलाकों में पैदावार घटने का खतरा रहेगा। इससे कृषि क्षेत्र पर दबाव बढ़ सकता है और किसानों की आय भी प्रभावित हो सकती है।

End of Feed