हिम परिवार पोर्टल क्या है? प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों का आंकड़ा इससे जोड़ने का निर्देश

Natural Farming: हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कृषि विभाग को निर्देश दिए हैं कि प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों का विस्तृत आंकड़ा 20 जनवरी 2026 तक हिम परिवार पोर्टल से जोड़ा जाए, ताकि प्रखंड स्तर का डेटाबेस तैयार हो सके। उन्होंने कहा कि राज्यभर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने से किसानों की आय में वृद्धि होगी।

Natural Farming : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्राकृतिक खेती को राज्य में और मजबूत करने के लिए कृषि विभाग को कई अहम निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों का पूरा और विस्तृत आंकड़ा 20 जनवरी 2026 तक “हिम परिवार पोर्टल” से जोड़ा जाए। इससे प्रखंड (ब्लॉक) स्तर पर एक मजबूत और सटीक डेटाबेस तैयार किया जा सकेगा, जो भविष्य की योजनाओं में काफी मददगार साबित होगा।

Him Parivar Portal, Him Parivar Portal Kya Hai, Natural Farming

हिम परिवार पोर्टल से जुड़ेंगे प्राकृतिक खेती करने वाले किसान, सीएम सुक्खू ने दिए निर्देश (तस्वीर-istock)

प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक कृषि विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में प्राकृतिक खेती के तरीकों को बढ़ावा देने से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि सरकार चाहती है कि किसान रासायनिक खेती से हटकर प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ें, ताकि खेती की लागत कम हो और मुनाफा ज्यादा मिले। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि युवाओं को गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि गांवों से शहरों की ओर होने वाला पलायन भी रुकेगा।

End of Feed