प्राइस सपोर्ट स्कीम क्या है? जिसके तहत सरकार ने चना, सरसों और मसूर की खरीद को दी मंजूरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 25, 2026, 12:51 PM IST

MSP News: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार ने रबी मार्केटिंग सत्र 2026 के लिए मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत चना, सरसों और मसूर की खरीद की मंजूरी दे दी है। उन्होंने राज्यों से 31 मार्च से पहले केंद्रीय कृषि योजनाओं की धनराशि का पूरा और समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।

MSP News : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार (24 फरवरी 2025) को कहा कि सरकार ने रबी मार्केटिंग सत्र 2026 के लिए मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत चना, सरसों और मसूर की खरीद को मंजूरी दे दी है। उन्होंने राज्यों से आग्रह किया कि वे 31 मार्च से पहले प्रमुख कृषि योजनाओं के तहत उपलब्ध केंद्रीय धनराशि का पूरा और समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें। मंत्री चौहान ने 11 राज्यों के कृषि मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक ऑनलाइन बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) और अन्य कृषि उन्नति योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। चौहान ने कहा कि वित्त वर्ष अब खत्म होने के करीब है। ऐसे में यह जरूरी है कि केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को उपलब्ध कराई गई धनराशि का समय पर, सही तरीके से और किसानों के सर्वोत्तम हित में उपयोग हो।

MSP, Minimum Support Price, Rabi 2026, Chana, Mustard, Masoor, Price Support Scheme, Central Agricultural Ministry, Shivraj Singh Chauhan

सरकार ने मूल्य समर्थन योजना के तहत चना, सरसों, मसूर की खरीद को मंजूरी दी (तस्वीर-istock)

रबी 2026 के लिए राज्यों को दी गई खरीद की मंजूरी

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रबी 2026 के लिए मूल्य समर्थन योजना के तहत राज्यों को चने और सरसों की खरीद की स्वीकृति की जानकारी दी।

End of Feed