FSSAI: कृषि कच्चे माल में केमिकल पर नियंत्रित करना जरूरी, खरीददारों को भी करना होगा शिक्षित

FSSAI: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर इनोशी शर्मा ने कृषि कच्चे माल में रासायनिक संदूषण (Chemical contamination) को नियंत्रित करना जरूरी है। अत्यधिक कीटनाशकों के उपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में खरीदारों को शिक्षित करना भी जरूरी है।

FSSAI: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने शनिवार को कहा कि खाद्य उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए कृषि कच्चे माल में रासायनिक संदूषण (Chemical contamination) को नियंत्रित करना आवश्यक है। FSSAI की एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर इनोशी शर्मा ने कहा कि फसलों, फलों और मसालों में अधिकतम अवशेष स्तर (MRL) को लागू करना एक बड़ी चुनौती है।

agricultural raw materials

कृषि के कच्चे माल को केमिकल से बचाना होगा

भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने नियमित ऑडिट की आवश्यकता और खेतों में गैर-अनुपालन वाली उपज को नकारने पर जोर दिया। शर्मा ने अत्यधिक कीटनाशकों के उपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में खरीदारों को शिक्षित करने के महत्व पर भी जोर दिया, जिससे कच्चे माल में संदूषण हो सकता है। उन्होंने इस मुद्दे को हल करने के लिए विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के प्रतिनिधियों के साथ एक समिति बनाने की योजना की घोषणा की।

End of Feed