Corn Cultivation: देशी पॉप कॉर्न, बेबी कॉर्न, स्वीट कॉर्न की खेती से राजा बन सकते हैं किसान, योगी सरकार दे रही सब्सिडी

Corn Cultivation: पर्यटकों की अधिकता वाले इलाके में देशी पॉप कॉर्न, बेबी कॉर्न और स्वीट कॉर्न की अधिक डिमांड है। इसको देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 2027 तक उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सरकार मक्के के हर तरह के बीज पर किसानों को अनुदान दे रही है।

Corn Cultivation: मक्के के बाबत एक बहुत प्रचलित पहेली है, "हरी थी मन भरी थी, लाख मोती जड़ी थी, राजा जी के बाग में दुशाला ओढ़े खड़ी थी।" सबने इसे बचपन में सुना होगा। इसमें मक्के को रानी और किसान को राजा कहा गया है। वाकई में बहुउपयोगी मक्का फसलों की रानी है। इसे वैज्ञानिक तरीके से बोने वाला किसान राजा बन सकता है। किसानों की आय बढ़े। वे खुशहाल हों, योगी सरकार का भी यही लक्ष्य है। इसलिए पूरे प्रदेश को त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत आच्छादित किया गया है। सरकार मक्के के हर तरह के बीज पर किसानों को प्रति क्विंटल बीज पर 15,000 रुपए की दर से अनुदान दे रही है। इस अनुदान में संकर, देशी पॉप कॉर्न, बेबी कॉर्न तथा स्वीट कॉर्न के बीज भी शामिल हैं। पर्यटक की अधिकता वाले क्षेत्र में देशी पॉप कॉर्न, बेबी कॉर्न तथा स्वीट कॉर्न की अधिक मांग है। इसलिए कार्यक्रम के तहत सरकार इनको भी बढ़ावा दे रही है।

Corn Cultivation

यूपी में मक्के की खेती पर सब्सिडी (तस्वीर-Canva)

एक्सटेंशन प्रोग्राम के तहत वैज्ञानिक जगह-जगह किसान गोष्ठियों में जाकर किसानों को मक्का के उत्पादन और आच्छादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। करीब हफ्ते भर पहले यहां लखनऊ में भी राज्य स्तरीय कार्यशाला में इन मुद्दों पर चर्चा हुई थी। इसमें यह भी चर्चा हुई थी कि किसानों के लिए इसे कैसे अधिकतम लाभदायक बनाया जाए।

End of Feed