कृषि

ऑनलाइन दूध बेचेगी ये प्रदेश सरकार, SMS में मिलेगी दूध की क्वालिटी और कीमत की जानकारी

Digital system of milk procurement: नई डिजिटल प्रणाली से किसानों को एसएमएस सूचनाओं के माध्यम से उनके दूध की गुणवत्ता और मूल्य निर्धारण के बारे में समय पर अपडेट प्राप्त करने में मदद मिलेगी। यह वास्तविक समय डेटा प्रणाली यह भी सुनिश्चित करेगी कि भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा हो, जिससे देरी कम होगी और डेयरी उत्पादकों के लिए वित्तीय सुरक्षा बढ़ेगी।

Image

Digital system of milk procurement

Digital system of milk procurement: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कहा कि किसानों से दूध की बिक्री और खरीद के लिए अगले साल मार्च तक डिजिटल व्यवस्था लागू हो जाएगी। सुक्खू ने 50,000 लीटर प्रतिदिन की क्षमता वाले दूध प्रसंस्करण संयंत्र का उद्घाटन किया। इसे रामपुर के दत्तनगर क्षेत्र में 25.67 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

SMS पर मिलेगा जानकारी

उन्होंने कहा कि डिजिटल व्यवस्था लागू होने से किसानों को एसएमएस के जरिये दूध की गुणवत्ता और उसकी कीमत के बारे में जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 20,000 लीटर की क्षमता वाला एक संयंत्र पहले से ही स्थापित है और नए संयंत्र के साथ अब क्षमता बढ़कर 70,000 लीटर प्रतिदिन हो गई है। संयंत्र की बढ़ी हुई क्षमता से चार जिलों शिमला, कुल्लू, मंडी और किन्नौर को फायदा होगा। यह 271 दुग्ध सहकारी समितियों से जुड़े लगभग 20,000 किसानों के लिए भी लाभकारी साबित होगा।

नई डिजिटल प्रणाली से किसानों को होगा फायदा-CM

मुख्यमंत्री के अनुसार, नई डिजिटल प्रणाली से किसानों को एसएमएस सूचनाओं के माध्यम से उनके दूध की गुणवत्ता और मूल्य निर्धारण के बारे में समय पर अपडेट प्राप्त करने में मदद मिलेगी। यह वास्तविक समय डेटा प्रणाली यह भी सुनिश्चित करेगी कि भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा हो, जिससे देरी कम होगी और डेयरी उत्पादकों के लिए वित्तीय सुरक्षा बढ़ेगी।

सुक्खू ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दत्तनगर में मिल्कफेड द्वारा नव स्थापित दूध प्रसंस्करण संयंत्र के उद्घाटन के दौरान यह अपडेट दिया। बता दें कि प्लांट में फ्लेवर्ड मिल्क, खोया, मक्खन, घी, पनीर, लस्सी और दही सहित कई तरह के डेयरी उत्पाद तैयार किए जाएंगे।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article