कृषि

Crystal Crop Protection: क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन ने आईएंडबी सीड्स को खरीदा, सब्जी-फूल के बीजों का कारोबार होगा मजबूत

Crystal Crop Protection: शेयर ट्रांसफर पिछले सप्ताह दिवाली के दिन पूरा हुआ। कंपनी ने हालांकि सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया। अधिग्रहण के लिए फाइनेंसिंग का इंतजाम इंटरनल सोर्सेज से किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह क्रिस्टल क्रॉप की बीज कारोबार में पांचवीं और कुल मिलाकर 12वीं खरीद है।

Image

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन ने आईएंडबी सीड्स को खरीदा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बिक गई आईएंडबी सीड्स
  • क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन ने खरीदा
  • डील की राशि का नहीं हुआ खुलासा

Crystal Crop Protection: कृषि रसायन क्षेत्र की कंपनी क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन (Crystal Crop Protection) ने सोमवार को कहा कि इसने बेंगलुरु स्थित आईएंडबी सीड्स (I&B Seeds) का अधिग्रहण किया है यानी इसे खरीब लिया है। कंपनी ने कहा कि भारत में ''सब्जी और फूल के बीज'' के कारोबार में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए उसने यह अधिग्रहण किया है। क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन के मैनेजिंग डायरेक्टर अंकुर अग्रवाल ने इस मौके पर कहा है कि दो प्रमुख शेयरधारकों से शेयर खरीदने के साथ सौदा पूरा हो गया है।

ये भी पढ़ें -

कंपनी की 12वीं डील

शेयर ट्रांसफर पिछले सप्ताह दिवाली के दिन पूरा हुआ। कंपनी ने हालांकि सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया। अधिग्रहण के लिए फाइनेंसिंग का इंतजाम इंटरनल सोर्सेज से किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह क्रिस्टल क्रॉप की बीज कारोबार में पांचवीं और कुल मिलाकर 12वीं खरीद है।

कारोबार में 30 प्रतिशत का योगदान

अग्रवाल ने कहा, ‘‘यह अधिग्रहण हमारे 400 करोड़ रुपये के बीज कारोबार में 30 प्रतिशत का योगदान देगा।’’ उन्होंने कहा कि कंपनी आईएंडबी सीड्स के प्रमुख ब्रांड ‘इंडस’ और ‘एसपीएस’ को बरकरार रखेगी।

क्रिस्टल क्रॉप अधिग्रहण के जरिए अपना विस्तार कर रही है, जिसमें कोहिनूर सीड्स (2023) से सदानंद कपास बीज पोर्टफोलियो और बायर (2021) से कपास, मोती बाजरा, सरसों और ज्वार पोर्टफोलियो शामिल हैं। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article