Cooking Oil Prices: सरसों तेल-तिलहन, मूंगफली, सोयाबीन तिलहन में सुधार, जानें ताजा भाव

Cooking Oil Prices: विदेशों में खाद्यतेलों के दाम टूटने के बीच पाम एवं पामोलीन तेल के दाम जमीन पर लोटते दिखे। सरसों, सोयाबीन, मूंगफली से पाम एवं पामोलीन तेल के दाम काफी अधिक होने से सीपीओ और पामोलीन की मांग कमजोर है।

Cooking Oil Prices: सर्दियों के मौसम की मांग के बीच देश के प्रमुख बाजारों में शनिवार को सरसों तेल-तिलहन के दाम मामूली सुधार के साथ बंद हुए। बिनौला सीड के दाम में सुधार के कारण मूंगफली खल का दाम सुधरने से मूंगफली तिलहन तथा कम आवक के बीच मांग में कुछ सुधार के कारण सोयाबीन तिलहन के दाम में सुधार दर्ज हुआ। दूसरी ओर, सभी खाद्यतेलों के ऊंचा दाम होने की वजह से मांग प्रभावित रहने से कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल तथा कल रात शिकागो एक्सचेंज में गिरावट रहने की वजह से सोयाबीन तेल कीमतें हानि के साथ बंद हुई। कमजोर निर्यात मांग के कारण मूंगफली तेल और विदेशों में खाद्यतेल कीमतों में गिरावट रहने के बीच बिनौला तेल के दाम अपरिवर्तित रहे। शिकॉगो एक्सचेंज बीती रात दो प्रतिशत से ज्यादा टूट गया था।

Cooking Oil Prices

Cooking Oil Prices

बाजार सूत्रों ने बताया कि भारतीय कपास निगम (सीसीआई) ने कल एक बार फिर से बिनौला सीड के दाम में 50-100 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की है और इस वृद्धि के बाद भी उसका अधिकतम बिनौला सीड बिक गया। इससे सरकार को फायदा होने के साथ साथ कपास किसानों को भी फायदा पहुंचा है। यह एक अच्छा कदम है और बाजार में अन्य तेलों पर बिनौला सीड का दाम कम रहने से जो दवाब था, वह कम हो गया है। सीसीआई ने बिनौला सीड के दाम में थोड़ी और बढ़ोतरी की तो किसानों की बांछे खिल उठेंगी। उन्होंने कहा कि बिनौला सीड के दाम में वृद्धि करने से मूंगफली, सरसों, सोयाबीन के खल, डीओसी के दाम में सुधार के साथ साथ उनके तेल-तिलहन के दाम पर भी असर आया है।

End of Feed