चीन लेने वाला है ऐसा फैसला, भारत के किसानों पर पड़ेगा जिसका सीधा असर

भारत का विशेष उर्वरक उद्योग नई आपूर्ति चुनौतियों के लिए तैयार हो रहा है, क्योंकि चीन अक्टूबर से फिर से उर्वरक निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है। एक सीनियर उद्योग अधिकारी ने बताया कि इससे कीमतों में वृद्धि हो सकती है, जिसका सीधा प्रभाव किसानों पर पड़ेगा और खेती की लागत बढ़ सकती है।

China fertilizer export ban : भारत का विशेष उर्वरक उद्योग आपूर्ति की संभावित कमी और कीमतों में बढ़ोतरी जैसी नई चुनौतियों के लिए तैयार हो रहा है। चीन अक्टूबर से अपने निर्यात प्रतिबंधों को फिर से कड़ा करने की दिशा में बढ़ रहा है, जिससे वैश्विक और घरेलू बाजारों में असर पड़ने की आशंका है। न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक एक सीनियर उद्योग अधिकारी ने शनिवार को कहा कि ऐसे में कीमतें बढ़ सकती हैं, जिसका सीधा असर किसानों पर पड़ेगा।

India, China, fertilizer export ban

चीन फिर लगाएगा उर्वरक निर्यात पर प्रतिबंध, भारत के लिए नई चुनौती (तस्वीर-istock)

अस्थायी राहत, लेकिन दीर्घकालिक चिंता

अभी के लिए चीन ने विशेष उर्वरकों के निर्यात को अस्थायी रूप से बहाल किया है, जिससे कुछ राहत जरूर मिली है। हालांकि, यह राहत लंबे समय तक टिकेगी नहीं। घुलनशील उर्वरक उद्योग संघ (SFIA) के अध्यक्ष राजीब चक्रवर्ती ने कहा कि यह केवल एक अस्थायी समाधान है। चीन अक्टूबर से निर्यात खिड़की बंद कर रहा है, न सिर्फ भारत के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए।

End of Feed