गन्ना किसानों के आए अच्छे दिन: बिहार में चल पड़ीं 10 चीनी मिलें, 5 और मिलों के लिए सरकार ने कसी कमर

Bihar Sugar Mills News: बिहार के मुख्यमंत्री ने राज्य में 10 चीनी मिलों के संचालन और 5 नई मिलें जल्द शुरू होने की घोषणा की। साथ ही, किसानों को आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए 'गन्ना विकास रथ-2026' को हरी झंडी दिखाई।

Bihar Sugar Mills News : बिहार में चीनी उद्योग के पुराने गौरव को वापस लाने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर काम शुरू कर दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने मंगलवार (18 नवंबर 2026) को घोषणा की कि राज्य में इस समय 10 चीनी मिलें पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं और बहुत जल्द 5 और नई व बंद पड़ी मिलों को चालू कर दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य नई मिलों की स्थापना और सालों से बंद पड़ी पुरानी मिलों को फिर से शुरू कर राज्य की औद्योगिक तस्वीर बदलना है। इस कदम से न केवल चीनी का उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के हजारों नए अवसर भी पैदा होंगे।

Bihar sugar mills, Samrat Choudhary, Sugarcane Development Rath 2026, Ganna Vikas Rath, Bihar sugar industry, sugarcane farmers Bihar, Ganna Sathi AI chatbot

बिहार में चीनी उद्योग की फिर लौटेगी बहार: 10 मिलें चालू, 5 और जल्द शुरू करने का सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

'गन्ना विकास रथ-2026' को दिखाई हरी झंडी

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, सीएम सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान 'गन्ना विकास रथ-2026' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 'समृद्ध उद्योग, सशक्त बिहार' के संकल्प के साथ शुरू किए गए इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य के गन्ना किसानों को आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ना है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि गन्ने की खेती बिहार के किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने का सबसे मजबूत जरिया है। जब गन्ना उत्पादन बढ़ेगा और मिलें चलेंगी, तो इससे राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सीधा फायदा पहुंचेगा।

End of Feed