वैज्ञानिक खेती के लिए कृषि मंत्रालय का बड़ा कदम, सरस आजीविका मेले में स्वयं सहायता ग्रुप में देगा ट्रेनिंग

SARAS Aajeevika Mela: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय शनिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय सरस (एसएआरएएस) आजीविका मेले में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) सदस्यों और ग्रामीण उत्पादकों के लिए वैज्ञानिक खेती पर व्यावहारिक कार्यशालाओं की सीरीज आयोजित करेगा। इन सत्रों में जैविक प्रमाणीकरण, मिट्टी परीक्षण, उर्वरक प्रबंधन और बेहतर उत्पादन तकनीकों की जानकारी दी जाएगी, ताकि किसान कम लागत में अधिक उपज और बेहतर बाजार अवसर प्राप्त कर सकें।

SARAS Aajeevika Mela: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय शनिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय सरस (एसएआरएएस) आजीविका मेले में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के सदस्यों और ग्रामीण उत्पादकों के लिए वैज्ञानिक खेती से जुड़ी कई व्यावहारिक वर्कशॉप्स का आयोजन करेगा। इन वर्कशॉप्स का उद्देश्य किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी देना है, ताकि वे कम लागत में बेहतर उत्पादन कर सकें और अपनी आय बढ़ा सकें।

SARAS Aajeevika Mela

सरस मेले में किसानों के लिए वैज्ञानिक खेती का महाकुंभ, SHG को मिलेगा नई ताकत और बाजार का रास्ता (तस्वीर-istock)

जैविक प्रमाणीकरण पर विशेष सत्र

मेले के पहले दिन एसएचजी किसानों के लिए भागीदारी गारंटी प्रणाली (पीजीएस) रिजस्ट्रेशन पर एक स्पेशल वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। इस सत्र में किसानों को जैविक खेती के लिए जरूरी प्रमाणन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इसमें यह समझाया जाएगा कि जैविक प्रमाणीकरण कैसे प्राप्त किया जाता है, इसके लिए किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होती है और समूह के रूप में प्रमाणीकरण की प्रक्रिया क्या है।

End of Feed