जोहरान ममदानी ने मनाया रक्षाबंधन, भारतीय समुदाय के बुजुर्गों ने न्यूयॉर्क सिटी मेयर की कलाई पर बांधी राखी

Raksha Bandhan 2026: न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने भारतीय और दक्षिण एशियाई समुदाय के साथ रक्षाबंधन मनाया। इंडिया होम में आयोजित समारोह में बुजुर्गों ने उन्हें राखी बांधी। ममदानी ने इस त्योहार को आपसी सहयोग, सुरक्षा और साथ खड़े रहने के संकल्प का प्रतीक बताया।

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन के अवसर पर न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी (Zohran Mamdani) ने भारतीय समुदाय के साथ त्योहार मनाया। ममदानी ने इंडिया होम में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में हिस्सा लिया, जहां दक्षिण एशियाई समुदाय के बुजुर्गों ने उन्हें राखी बांधी। ममदानी रक्षाबंधन समारोह के दौरान भारतीय समुदाय के बुजुर्गों के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उनसे मुलाकात की और राखी बंधवाई। समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए हैं।

Zohran Mamdani

राखी बंधवाते दिखे न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी, भारतीय समुदाय के बीच मनाया खास अंदाज में त्योहार। Zohran Mamdani x handle

राखी बंधवाते दिखे ममदानी

रक्षाबंधन समारोह में ममदानी बुजुर्गों के साथ सहज अंदाज में नजर आए। इस मौके ने न्यूयॉर्क में रहने वाले भारतीय और दक्षिण एशियाई समुदाय के साथ उनके सांस्कृतिक जुड़ाव की झलक दिखाई।

End of Feed