दुनिया

जेलेंस्की को रूस के साथ युद्धविराम की उम्मीद, कहा- तुर्किये में करूंगा पुतिन का इंतजार

यू्क्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को सीजफायर के प्रस्ताव पर बातचीत करने के लिए तुर्किये जाने को तैयार हैं। कई दिनों से दोनों देशों में चल रहे युद्ध पर 30 दिन के सीजफायर के विचार पर पुतिन की ओर से व्यतिगत बैठक की बात रखी गई, जिसपर जेलेंस्की मान गए हैं। 15 मई को दोनों की मीटिंग होने की उम्मीद है।

Image

युद्धविराम को लेकर दिखी उम्मीद (फाइल फोटो)

Photo : AP

Ukraine Russia Talk In Istanbul: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की रविवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तुर्किए में मिलने की तैयारी में हैं। शनिवार से अमेरिका के नेतृत्व में चलाए जा रहे शांति प्रयासों की कड़ी का यह सबसे नई खबर है।

जेलेंस्की ने कहा है कि उन्हें अभी भी सोमवार से रूस के साथ युद्धविराम की उम्मीद है, और वह तुर्किए में खुद पुतिन का इंतजार करेंगे। इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूक्रेन से रूस के बातचीत के प्रस्ताव को स्वीकार करने पर जोर दिया था।

बातचीत के राजी हुआ रूस

यूक्रेन ने शनिवार को यूरोपीय सहयोगियों के साथ मिलकर 12 मई से बिना शर्त 30-दिवसीय युद्धविराम को स्वीकार करने की मांग की थी, लेकिन मॉस्को ने प्रभावी रूप से इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और इसके बजाय सीधे बातचीत का प्रस्ताव रखा।

पहले की कोशिशें हो चुकी हैं नाकाम

हालांकि यह बात साफ नहीं है कि जेलेंस्की के तुर्किये पहुंचने में सोमवार से सीजफायर की शर्त शामिल है कि नहीं। क्रेमलिन की ओर से इस पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई कि पुतिन जाएंगे या नहीं।

गौरतलब है कि 2022 में, युद्ध के शुरुआती महीनों में, जेलेंस्की ने बार-बार रूसी राष्ट्रपति के साथ व्यक्तिगत बैठक के लिए कहा, लेकिन उन्हें मना कर दिया गया। आखिर में एक डिक्री पारित की गई जिसमें घोषणा की गई कि पुतिन के साथ बातचीत करना असंभव हो गया है।

नेताओं के आए पोस्ट

ट्रम्प ने रविवार को पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यूक्रेन को पुतिन के शांति वार्ता प्रस्ताव पर तुरंत सहमत होना चाहिए। जिसके बाद जेलेंस्की ने रविवार को एक्स पर लिखा कि "हम कूटनीति के लिए आवश्यक आधार प्रदान करने के लिए कल से शुरू होने वाले पूर्ण और स्थायी युद्धविराम का इंतजार कर रहे हैं। हत्याओं को लंबा खींचने का कोई मतलब नहीं है। और मैं गुरुवार को (तुर्किये) में पुतिन का इंतजार करूंगा। मुझे उम्मीद है कि इस बार रूसी बहाने नहीं तलाशेंगे।"

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article