मोल्दोवा में रूसी ड्रोन क्रैश, एयरस्पेस बंद होने से जेलेंस्की की फ्लाइट लेट

मोल्दोवा में ड्रोन घुसपैठ के बाद एयरस्पेस बंद होने के कारण यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की नॉर्वे जाने वाली फ्लाइट देर से रवाना हुई। एक रूसी ड्रोन के रिस्कानी जिले में गिरने से विस्फोट हुआ, जिससे चार जगह आग लगी।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) की नॉर्वे यात्रा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जेलेंस्की की मोल्दोवा से नॉर्वे जाने वाली फ्लाइट बुधवार (स्थानीय समय) को ड्रोन घुसपैठ के कारण देर से रवाना हुई। ड्रोन क्रैश के कारण मोल्दोवा ने मंगलवार को सुरक्षा कारणों से अपना एयरस्पेस कुछ समय के लिए बंद कर दिया था। इससे जेलेंस्की की फ्लाइट समेत तीन उड़ानें प्रभावित हुई।

Zelenskyy

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (File Photo)

ड्रोन क्रैश से खेत में लगी आग

मोल्दोवा की पुलिस के अनुसार, मंगलवार को देश के रिस्कानी (Riscani) जिले के एक गांव के बाहर सूरजमुखी के खेत में एक रूसी ड्रोन क्रैश हो गया, जिससे चार जगहों पर आग लग गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह ड्रोन राजधानी चिशिनाउ के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करीब 160 किलोमीटर दूर गिरा, जिसके बाद उसमें विस्फोट हो गया।

End of Feed