थमेगा रूस-यूक्रेन युद्ध! तुर्की में पुतिन से मिलने को राजी हुए जेलेंस्की, क्या मानेंगे रूसी राष्ट्रपति का प्रस्ताव

Russia Ukraine War: यूकेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि वह गुरुवार को तुर्की में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए तैयार हैं। पुतिन से जेलेंस्की की यह मुलाकात यदि होती है तो इस बात बात की संभावना बहुत ज्यादा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध रुक जाएगा।

Russia Ukraine War: यूकेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि वह गुरुवार को तुर्की में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए तैयार हैं। पुतिन से जेलेंस्की की यह मुलाकात यदि होती है तो इस बात बात की संभावना बहुत ज्यादा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध रुक जाएगा। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की से सीधी बातचीत के पुतिन के प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए कहा है।

Vladimir Putin

जेलेंस्की ने कहा है कि वह पुतिन से मिलने के लिए तैयार हैं।

इस्तांबुल शहर में मुलाकात

पुतिन ने यूक्रेन के सामने 15 मई को तुर्किये के इस्तांबुल शहर में बिना किसी पूर्व शर्त के प्रत्यक्ष रूप से शांति वार्ता करने की पेशकश की है। हालांकि जेलेंस्की ने जोर देकर कहा कि रूस को पहले युद्ध विराम करना होगा। पुतिन ने कहा कि वार्ताओं का उद्देश्य “संघर्ष की मूल जड़ को खत्म करना” और “दीर्घकालिक व टिकाऊ शांति कायम करने पर पहुंचना” होगा। पुतिन ने एक संबोधन में कहा, “हम तुरन्त वार्ता शुरू करना चाहेंगे, अगले बृहस्पतिवार, 15 मई को, इस्तांबुल में, जहां पहले वार्ताएं आयोजित की गई थीं और जहां उन्हें बाधित किया गया था।”

End of Feed