Colombo: रविवार को श्रीलंका में एक भीषण दुर्घटना हुई। सेंट्रल प्रोविंस प्रांत स्थित कोटमाले क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सवारियों से भरे एक बस के खाई में गिर जाने से हुआ। पुलिस ने इस दुर्घटना की जानकारी साझा की है।
कैसे हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा सेंट्रल प्रोविंस प्रांत के कोटमाले क्षेत्र में हुआ, जब बस एक पहाड़ी रास्ते पर बाएं की ओर मुड़ने की कोशिश कर रही थी। इस कोशिश के दौरान बस फिसल गई और लगभग सौ फीट गहरे खाई में गिर गई। राज्य परिवहन निकाय की इस बस में 75 लोग सवार थे। जिनको लेकर ये दक्षिणी तीर्थस्थल कटारगामा से उत्तर-पश्चिमी शहर कुरुनेगाला लेकर जा रही थी।
कम से कम 21 लोगों की मौत
इस हादसे में कम से कम 21 लोगों की जान चली गई है और लगभग 30 लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। राजमार्ग उपमंत्री प्रसन्ना गुनासेना ने बताया कि दुर्घटना में 21 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 30 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
फिसलकर खाई में गिर गई बस
पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब बस चालक ने पहाड़ी रास्ते पर बाएं मुड़ने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि उसी दौरान बस फिसलकर खाई में गिर गई। हादसे के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। राज्य परिवहन निकाय के स्वामित्व वाली बस में 75 यात्री सवार थे।
पुलिस कर रही है जांच
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि तेज गति से गाड़ी चलाना और सड़क की खराब स्थिति के कारण ऐसा हुआ। जांचकर्ता यांत्रिक खराबी या ड्राइवर की लापरवाही की भी जांच कर रहे हैं।
पुलिस और ग्रामीणों ने पीड़ितों को मलबे से निकालने के लिए घंटों तक बचाव कार्य जारी रखा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सड़क विकास प्राधिकरण सुरक्षा किसी तरह की चूक के लिए घटनास्थल का निरीक्षण करेगा। यह श्रीलंका की हाल के महीनों में हुई सबसे बड़ी सड़क दुर्घटनाओं में से एक है, जिससे सख्त परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग फिर से उठ रही है।
